Jharkhand

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आलू की आपूर्ति पर रोक के मामले में लिया संज्ञान, जल्द समाधान की उम्मीद..

Share This News

झारखंड में आलू की बढ़ती कीमतों और पश्चिम बंगाल से आपूर्ति पर रोक के कारण उत्पन्न समस्या को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गंभीर संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव अलका तिवारी को निर्देश दिया है कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री का हस्तक्षेप..

मुख्य सचिव अलका तिवारी ने इस मुद्दे पर पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव मनोज पंत से बातचीत की है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, इस मामले में जल्द ही एक समिति गठित की जाएगी, जो दोनों राज्यों के बीच उपजे विवाद का समाधान निकालेगी। राज्य सरकार का यह कदम किसानों और व्यापारियों को राहत पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है।

पश्चिम बंगाल सरकार का फैसला

बता दें कि पश्चिम बंगाल सरकार ने कीमतों को नियंत्रित करने के उद्देश्य से अन्य राज्यों में आलू के निर्यात पर रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस निर्णय के बाद पश्चिम बंगाल की सीमा से आलू के ट्रक झारखंड नहीं आ पा रहे हैं। इसका सीधा असर झारखंड के बाजारों पर पड़ा है, जहां आलू की कीमतें प्रति किलो 5 से 10 रुपये तक बढ़ गई हैं।

झारखंड में बढ़ते दाम और राजनीतिक हलचल

आलू की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण झारखंड में राजनीति भी तेज हो गई है। व्यापारियों और उपभोक्ताओं को जहां इस समस्या से जूझना पड़ रहा है, वहीं विपक्षी दल इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं।

किसानों और व्यापारियों को राहत की उम्मीद

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हस्तक्षेप के बाद किसानों और व्यापारियों को इस समस्या से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। समिति के गठन और दोनों राज्यों के बीच संवाद से इस विवाद का समाधान निकलने की संभावना प्रबल हो गई है।

Recent Posts

झारखंड पुलिस भर्ती दौड़ में बड़ा बदलाव,कैबिनेट से मिली मंजूरी… जानें अब कितना होगा दौड़..

रांची: झारखंड सरकार ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया में अहम बदलाव करते हुए दौड़ की दूरी…

24 minutes ago

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी, 19,838 पदों पर होगी भर्ती

बिहार पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय…

5 hours ago

रात में सोने से पहले आप भी खाते हैं ये चीजें? हो जाएं सावधान, वरना हो सकती हैं गंभीर बीमारियां!

अक्सर लोग रात में सोने से पहले कुछ न कुछ खाने की आदत डाल लेते…

6 hours ago

मंईयां सम्मान योजना के पैसे बने काल, ससुरालवालों ने बहू की कर दी हत्या

गढ़वा: झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना, जो महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने…

6 hours ago

गिरिडीह में हत्या कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र में हुए उमेश दास हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर…

17 hours ago

झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को झारखंड पुलिस ने किया एनकाउंटर..

पलामू: झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बने कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को पुलिस ने मुठभेड़…

23 hours ago