Politics

मुख्यमंत्री का सख्त रुख: बालू और लॉटरी के अवैध धंधे पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश..

Share This News

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में बालू और लॉटरी के अवैध धंधे पर सख्ती दिखाते हुए उपायुक्तों (डीसी) को तत्काल प्रभाव से कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने यह कदम सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक तस्वीर को संज्ञान में लेते हुए उठाया, जिसमें बोकारो जिले में ट्रैक्टर से बालू की अवैध ढुलाई होती दिखाई गई थी।

मुख्यमंत्री ने बोकारो डीसी को निर्देश दिया कि वे इस मामले में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करें। इसके साथ ही अन्य जिलों के डीसी को भी सख्त हिदायत दी गई है कि वे अपने-अपने जिलों में बालू के अवैध परिवहन और इससे जुड़े गैरकानूनी कार्यों पर तत्काल रोक लगाएं।

दुमका में लॉटरी के अवैध धंधे पर भी सख्ती..

मुख्यमंत्री ने दुमका जिले में लॉटरी के अवैध कारोबार पर भी गंभीरता से कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। सोशल मीडिया पर साझा की गई एक खबर के अनुसार, दुमका में प्रतिबंधित लॉटरी के चक्कर में युवा रातों-रात करोड़पति बनने का सपना देख रहे हैं, लेकिन इसके कारण उनका भविष्य बर्बाद हो रहा है।

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि दुमका के कई युवा अपनी मेहनत और समय को इस अवैध कारोबार में गवां रहे हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने दुमका के डीसी को निर्देश दिया है कि वे तुरंत जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

Recent Posts

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की 10वीं वर्षगांठ पर गिरिडीह में निकली जागरूकता रैली”

गिरिडीह: बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान" के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज…

12 hours ago

गिरिडीह में विशेष लोक अदालत का आयोजन, 86 मामलों में हुआ निपटारा

गिरिडीह – जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह द्वारा शनिवार को व्यवहार न्यायालय में परिवारिक वाद…

13 hours ago

Jharkhand E-Kalyan: सत्र 2023-24 के लिए ई- कल्याण छात्रवृत्ति आवेदन की समय सीमा बढ़ी…

रांची: झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत अनुसूचित…

15 hours ago

हिंदी और विज्ञान पेपर लीक मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, ABVP ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

गिरिडीह: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज टावर चौक में राज्य के मुख्यमंत्री…

1 day ago

श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस धूमधाम से मनाया गया

गिरिडीह: श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।…

1 day ago