Giridih

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने ग्रामीण विकास मंत्री से की मुलाकात, विकास कार्यों पर चर्चा..

Share This News

गिरिडीह कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने शुक्रवार को रांची में कांग्रेस कोटे से ग्रामीण कार्य, ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह से मुलाकात की। इस बैठक में उन्होंने गिरिडीह जिले के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

जिला अध्यक्ष ने जिले में खराब सड़कों और अधूरे पुलों की स्थिति को लेकर मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया। उन्होंने बताया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता है। धनंजय कुमार सिंह ने कहा कि मंत्री जी ने आश्वासन दिया है कि जिले में सड़कों और पुलों का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा, ताकि जनता को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इसके अलावा, जिला अध्यक्ष ने मंत्री से आग्रह किया कि वे जल्द ही गिरिडीह का दौरा करें। उन्होंने कहा कि कई ऐसे कार्यकर्ता हैं जो रांची नहीं पहुंच पाते, लेकिन मंत्री से मिलकर उनका उत्साह बढ़ा सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मंत्री के गिरिडीह आगमन से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और संगठन मजबूत होगा।

यह मुलाकात जिले के विकास कार्यों को गति देने और पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Recent Posts

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल को आज मिलेंगे नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष

रांची:  राज्य के बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के इन्तजार अब खत्म होने वाले हैं।झारखंड…

4 hours ago

गिरिडीह में वन विभाग की जमीन पर अवैध फैक्ट्रियों की शिकायत, माले के नेतृत्व में डीएफओ से मिला प्रतिनिधिमंडल

गिरिडीह: औद्योगिक क्षेत्र में वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से फैक्ट्रियां बनाए जाने…

19 hours ago

गिरिडीह झंडा मैदान में किसानों का धरना, अंचल अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप

गिरिडीह: झारखंड उच्च न्यायालय और अपर समाहर्ता गिरिडीह के आदेश के अनुपालन की मांग को…

19 hours ago

आर.के. महिला कॉलेज बालिका विद्यालय की छात्राओं ने नम आंखों से मां सरस्वती को दी विदाई

गिरिडीह: शहर के आर.के. महिला कॉलेज के छात्राओं ने मंगलवार को मां सरस्वती की प्रतिमा…

21 hours ago

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति जल्द, परीक्षा तिथि पर संशय…

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के अध्यक्ष डॉ. अनिल महतो और उपाध्यक्ष डॉ. विनोद सिंह…

1 day ago

ढाब गांव में अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में नकली शराब जब्त

गिरिडीह: उत्पाद विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हीरोडीह थाना क्षेत्र के ढाब…

2 days ago