जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह द्वारा डोर टू डोर जागरूकता अभियान का आयोजन

2 Min Read
Share This News

गिरिडीह: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार गिरिडीह जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा शुक्रवार को 90 दिवसीय जागरूकता सह आउटरीच कैंपेन के तहत डोर टू डोर अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, श्री अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन एवं सचिव श्रीमती सोनम बिश्नोई के आदेशानुसार किया गया।

इस अभियान के तहत गिरिडीह प्रखंड समेत जिले के सभी प्रखंडों के पंचायतों में विधिक सहायता केंद्र के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किए गए। पीएलबी सदस्यों ने सुदूरवर्ती और पिछड़े क्षेत्रों में जाकर लोगों को विधिक सेवाओं और योजनाओं की जानकारी दी, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।

ADVERTISEMENT

डोर टू डोर अभियान के दौरान जरूरतमंदों को निशुल्क विधिक सहायता, अधिवक्ता, मध्यस्थता सेवाएं और पीड़ित अनुदान योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही श्रम विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से मजदूरों को अवगत कराया गया। भवन निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के निबंधन के लिए विशेष कैंप लगाने का समय भी तय किया गया।

इस कार्यक्रम में पीएलबी सदस्य दिलीप कुमार, अशोक कुमार वर्मा, कामेश्वर कुमार, संतोष कुमार, सुनील कुमार, जयप्रकाश वर्मा, शालिनी प्रिया, संतोष कुमार पाठक और अन्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

Exit mobile version