Jharkhand

आतिशबाजी के दौरान घायल हुए डुमरी विधायक जयराम महतो, समीक्षा बैठक छोड़ लौटे रांची…

Share This News

झारखंड के बोकारो में रविवार को डुमरी विधायक और JLKM अध्यक्ष जयराम महतो एक समीक्षा बैठक के दौरान हुए हादसे में घायल हो गए। घटना जैनामोड़ के बाबा तिलका मांझी चौक पर उस समय हुई जब विधायक अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ रहे थे। समर्थकों द्वारा आतिशबाजी के दौरान एक पटाखा जयराम महतो के समीप फट गया, जिससे उनके बाल झुलस गए और सिर पर हल्की चोटें आईं।

समीक्षा बैठक में हिस्सा लेने आए थे जयराम महतो

जयराम महतो 1 दिसंबर को बोकारो के जैनामोड़ की प्रजापति धर्मशाला में बेरमो विधानसभा चुनाव की समीक्षा बैठक में भाग लेने पहुंचे थे। बाबा तिलका मांझी चौक पर माल्यार्पण के बाद समर्थकों ने स्वागत में आतिशबाजी शुरू कर दी। इसी दौरान एक पटाखा विधायक के पास फट गया, जिससे वे असहज हो गए और चोटिल हो गए।

घटना के बाद अफरातफरी का माहौल

पटाखा फटने के बाद मौके पर थोड़ी देर के लिए अफरातफरी मच गई। समर्थकों ने तुरंत जयराम महतो को सुरक्षा घेरे में लिया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रांची भेजा गया।

स्थानीय नेताओं से ली जानकारी

चोट के कारण जयराम महतो समीक्षा बैठक में शामिल नहीं हो सके। उन्होंने प्रखंड अध्यक्ष रघु महतो और उत्पल महतो को बैठक की जानकारी साझा करने का निर्देश दिया। दोनों नेताओं ने बताया कि विधायक की चोट गंभीर नहीं है, लेकिन बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची ले जाया गया।

Recent Posts

हिंदी और विज्ञान पेपर लीक मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, ABVP ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

गिरिडीह: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज टावर चौक में राज्य के मुख्यमंत्री…

16 hours ago

श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस धूमधाम से मनाया गया

गिरिडीह: श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।…

18 hours ago

गिरिडीह में भीषण सड़क दुर्घटना, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो मैट्रिक छात्रों की दर्दनाक मौत…

गिरिडीह: जिले में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे लोगों में भय…

19 hours ago

गिरिडीह उपायुक्त कार्यालय में प्रधान सहायक एवं उच्च वर्गीय लिपिक के नव पदस्थापित कर्मियों का किया गया स्वागत..

गिरिडीह: उपायुक्त कार्यालय में प्रधान सहायक एवं उच्च वर्गीय लिपिक के रूप में चयनित कर्मियों…

19 hours ago

जलसहिया संघ की बैठक संपन्न, 3 मार्च को धरना देने का निर्णय

गिरिडीह: झारखंड राज्य महिला जलसहिया कर्मचारी संघ की जिला शाखा गिरिडीह की बैठक आज किरण…

20 hours ago