Jharkhand

E-Kalyan Scholarship 2024-25: छात्रवृत्ति के ऑनलाइन आवेदन के लिए ई-कल्याण पोर्टल खुला, विद्यार्थी जल्द करें आवेदन

Share This News

E Kalyan scholarship 2024-25 झारखंड के सभी अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग के लिए कल्याण विभाग के द्वारा छात्राओं के लिए झारखंड सरकार द्वारा दी जाने वाली पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना के आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुका है जो 20 मार्च 2025 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने को कहा गया है। इस संबंध में आदिवासी कल्याण आयुक्त की ओर से दी गई सूचना में कहा गया है कि शैक्षणिक संस्थाओं के रजिस्ट्रेशन के लिए ई कल्याण पोर्टल 31 दिसंबर 2024 तक खुला रहेगा। वहीं छात्राओं के आवेदन का सत्यापन की अंतिम तिथि 21/03/2025 है।

आपको यह भी बताते चलें कि स्कॉलरशिप का मुख्य उद्देश्य मैट्रिक के बाद मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान में शिक्षा प्राप्त कर रहे अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग के गरीब छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के रूप में आर्थिक सहायता सरकार के द्वारा प्रदान की करना है। इस योजना के तहत संपूर्ण भारत में पढ़ने वाले झारखंड के स्थानीय विद्यार्थी लाभ उठा सकते हैं।

स्कॉलरशिप स्कीम का लाभ लेने के लिया क्या क्या पात्रता होनी चाहिए।

◆ झारखंड के स्थायी निवासी इस योजना के पात्र होंगे।

◆ अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति पिछड़े वर्ग के छात्र छात्राएं इस योजना की पात्र होगा।

◆ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के परिवार का वार्षिक आय 2.5 लाख होगा वही छात्र -छात्राएं इस योजना के पात्र होगा।

◆ पिछड़े वर्ग के परिवार का वार्षिक आय 2.50 लाख से अधिक नहीं होना चाहिए, वही छात्र इस योजना के पात्र होंगे।

◆ सामान्य जाति के लोग इस योजना के पात्र नहीं होंगे।

◆ जो लोग किसी भी प्रकार की छात्रवृति का लाभ ले रहे वो छात्र छात्राएँ आवेदन के पात्र नहीं होगी।

◆ आपका बैंक अकाउंट आधारकार्ड से लिंक होना चाहिए।

◆ अगर आपके पास ये सभी पात्रता है तो आप इस योजना का लाभ आसानी से ले सकते है।

आवेदन हेतु महत्त्वपूर्ण डॉक्युमेंट्स

◆ झारखंड छात्रवृति योजना का लाभ लेने के लिए आपको किन किन डॉक्युमेंट्स की आवश्यकता होती है।

● आधार कार्ड

● कास्ट सर्टिफिकेट

● एड्रेस प्रूफ

● इनकम सर्टिफिकेट 

● पासपोर्ट साइज फोटो

● मूल निवास प्रमाण पत्र

● पूर्व की परीक्षा की अंक पत्र

● संस्थान के लेटर हेड में संस्थान द्वारा वर्तमान वर्ष के लिए निर्गत bonafide certificate

झारखंड ई कल्याण स्कॉलरशिप फॉर्म कैसे भरें

◆ सबसे पहले आपको ई- कल्याण की ऑफिसियल साइट http://ekalyan.cgg.gov.in जाना होगा।

◆ यहां होम पेज पर आपको स्टूडेंट लॉगिन का विकल्प मिलेगा, आपको उस ऑप्शन पर क्लिक करना है।

◆ अब आपको साइन इन के ऑप्शन पर क्लिक करना है और स्टूडेंट लॉगिन नाम पर क्लिक कर लेना है।

◆ अब आपने जो लॉगिन आईडी बनाई है उससे साइन इन करें।

◆ अब आपकी स्क्रीन पर नया पेज ओपन हो जायेगा जिसमे पोस्ट मेट्रिक, बीएड का ऑप्शन आयेगा आप अपनी शिक्षा के अनुसार स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई नाऊ के ऑप्शन पर क्लिक करें।

◆ अब आपकी स्क्रीन में पोस्ट मेट्रिक का फॉर्म ओपन हो जाएगा जिसमे आपको सारी जानकारी ध्यानपूर्वक भरनी होगी।

◆ अब झारखंड कल्याण स्कॉलरशिप से सम्बंधित सभी डॉक्युमेंट्स को अपलोड करें।

◆ अंत में आपको सबमिट का ऑप्शन आयेगा आपको उस ऑप्शन पर क्लिक करना है।

◆ इस प्रकार आपका झारखंड ई कल्याण स्कॉलरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन पूरा हो जायेगा।

Recent Posts

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल को आज मिलेंगे नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष

रांची:  राज्य के बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के इन्तजार अब खत्म होने वाले हैं।झारखंड…

3 hours ago

गिरिडीह में वन विभाग की जमीन पर अवैध फैक्ट्रियों की शिकायत, माले के नेतृत्व में डीएफओ से मिला प्रतिनिधिमंडल

गिरिडीह: औद्योगिक क्षेत्र में वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से फैक्ट्रियां बनाए जाने…

18 hours ago

गिरिडीह झंडा मैदान में किसानों का धरना, अंचल अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप

गिरिडीह: झारखंड उच्च न्यायालय और अपर समाहर्ता गिरिडीह के आदेश के अनुपालन की मांग को…

18 hours ago

आर.के. महिला कॉलेज बालिका विद्यालय की छात्राओं ने नम आंखों से मां सरस्वती को दी विदाई

गिरिडीह: शहर के आर.के. महिला कॉलेज के छात्राओं ने मंगलवार को मां सरस्वती की प्रतिमा…

20 hours ago

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति जल्द, परीक्षा तिथि पर संशय…

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के अध्यक्ष डॉ. अनिल महतो और उपाध्यक्ष डॉ. विनोद सिंह…

1 day ago

ढाब गांव में अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में नकली शराब जब्त

गिरिडीह: उत्पाद विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हीरोडीह थाना क्षेत्र के ढाब…

2 days ago