झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर: रांची सहित कई जिलों में बारिश…

1 Min Read
Share This News

बंगाल की खाड़ी में उठे पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड में भी दिखने लगा है। आज सुबह से ही पूरे राज्य में बादलों ने डेरा डाल रखा था। रांची स्थित  मौसम विज्ञान केंद्र  ने बताया है कि 9 दिसंबर को उत्तर-पश्चिमी झारखंड को छोड़कर प्रदेश के बाकी हिस्सों में बारिश के आसार हैं। गढ़वा, लातेहार, पलामू और चतरा में वज्रपात होने की संभावना है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। सुबह करीब 8 बजे से राजधानी रांची सहित राज्य के अन्य कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई। बारिश का सिलसिला सुबह से ही जारी है, ठंड में बहुत वृद्धि होगी जिससे आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। 

रांची में बारिश का असर

राजधानी रांची में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। 8 बजे के बाद हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई, जो धीरे-धीरे तेज बारिश में बदल गई। सुबह स्कूल और ऑफिस जाने वाले लोगों को बारिश के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। राज्य के अन्य जिलों जैसे गिरिडीह, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो, और गुमला में भी बारिश की खबरें आ रही हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

Exit mobile version