Crime

इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस: पिता ने की न्याय और पोते की मांग, कहा- न्याय न मिला तो करेंगे आत्मदाह….

Share This News

बेंगलुरु 34 वर्षीय इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या के मामले में उनके पिता पवन मोदी ने न्याय और पोते की मांग करते हुए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से अपील की है। समस्तीपुर के पूसा निवासी पवन मोदी ने कहा कि उन्होंने अपना बेटा खो दिया है, लेकिन अब वह अपने पोते को वापस पाना चाहते हैं।

पवन मोदी ने यह भी आरोप लगाया कि उनके बेटे की पत्नी और उसके ससुराल वाले उनके परिवार के लिए खतरा बने हुए हैं। उन्होंने कहा, “हमारी सेहत ठीक नहीं है और हम कहीं आ-जा नहीं सकते, लेकिन यदि हमें न्याय नहीं मिला तो हम बेटे की अस्थियां नाली में बहा देंगे और पत्नी के साथ आत्मदाह करेंगे।”

परेशानी से तंग आकर की थी खुदकुशी

सोमवार को बेंगलुरु में अतुल सुभाष ने कथित तौर पर अपनी पत्नी निकिता सिंघानिया और उसके परिवार द्वारा उत्पीड़न के चलते आत्महत्या कर ली थी। बेंगलुरु पुलिस ने घटना के बाद निकिता और उसके परिवार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया।

 

Recent Posts

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की 10वीं वर्षगांठ पर गिरिडीह में निकली जागरूकता रैली”

गिरिडीह: बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान" के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज…

12 hours ago

गिरिडीह में विशेष लोक अदालत का आयोजन, 86 मामलों में हुआ निपटारा

गिरिडीह – जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह द्वारा शनिवार को व्यवहार न्यायालय में परिवारिक वाद…

13 hours ago

Jharkhand E-Kalyan: सत्र 2023-24 के लिए ई- कल्याण छात्रवृत्ति आवेदन की समय सीमा बढ़ी…

रांची: झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत अनुसूचित…

15 hours ago

हिंदी और विज्ञान पेपर लीक मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, ABVP ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

गिरिडीह: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज टावर चौक में राज्य के मुख्यमंत्री…

1 day ago

श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस धूमधाम से मनाया गया

गिरिडीह: श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।…

1 day ago