गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू बने मंत्री, जिले में खुशी की लहर,जिला कार्यालय में जश्न…

Share This News

झारखंड राज्य में आज हेमंत सोरेन सरकार का कैबिनेट विस्तार हुआ, जिसमें गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इस उपलब्धि के बाद पूरे गिरिडीह जिले में जश्न का माहौल है।

जिला कार्यालय के बाहर जश्न मनाते जेएमएम के कार्यकर्ता…

जिला कार्यालय में जश्न

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के गिरिडीह जिला कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सुदिव्य कुमार सोनू के मंत्री बनने पर आतिशबाजी और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नृत्य किया और एक-दूसरे को बधाई दी।

जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा, “पार्टी ने एक कार्यकर्ता से लेकर विधायक और अब मंत्री का दर्जा देकर सुदिव्य कुमार सोनू की काबिलियत पर भरोसा जताया है। यह पूरे जिले के लिए गर्व का पल है। अब गिरिडीह विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

जिले के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद

सुदिव्य कुमार सोनू के मंत्री बनने से गिरिडीह जिले में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इसे क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।

शपथ ग्रहण समारोह में नेताओं की मौजूदगी

शपथ ग्रहण समारोह में इरशाद अहमद वारिस, हफीजुल हसन, और संजय प्रसाद यादव समेत कई नेता मौजूद रहे। सभी ने सुदिव्य कुमार सोनू को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और झारखंड के विकास में उनके योगदान की सराहना की।

सुदिव्य कुमार सोनू का संदेश

मंत्री बनने के बाद सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि वह जिले के हर वर्ग के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए हरसंभव कदम उठाएंगे।

 

Related Post