Giridih

भारतीय ताइक्वांडो संघ के महासचिव प्रभात शर्मा के साथ गिरिडीह के सभी विजेता खिलाड़ी एवं कोच..

Share This News

रांची के खेल गांव में 27 दिसंबर से 29 दिसंबर तक हुए तृतीय भगवान बिरसा मुंडा ओपन राष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने गिरिडीह से 6 खिलाड़ी कोच आकाश कुमार स्वर्णकार और रोहित राय के साथ गए हुए थे।

जिसमे से 5 खिलाड़ी पदक जीतने में कामयाब रहे।

गिरिडीह जिला ताईक्वांडो संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने बताया की 27 दिसंबर से 29 दिसंबर तक रांची के खेल गांव में हुए भगवान बिरसा मुंडा ओपन राष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता संपन्न हुई।

जिसमे गिरिडीह के 6 खिलाड़ियों में से 5 खिलाड़ी पदक अपने नाम करने में कामयाब रहे ।

अपना सर्वोच्च प्रदर्शन करते हुए उदय कुमार और विकास कुमार ने स्वर्ण पदक अपने नाम करने में कामयाब रहे वही आरव कुमार, राहुल कुमार राय, आयूष कुमार दास रजत पदक अपने नाम करने में सफलता हासिल किए।

उन्होंने बताया की इस प्रतियोगियता में पूरे भारत के अलग-अलग 28 राज्यों से लगभग 1000 खिलाड़ीयो ने भाग लिया था और फिर भी गिरिडीह के खिलाड़ी एक बार फिर अपना परचम लहराने में कामयाब रहे।

महासचिव ने बताया की ये प्रतियोगिता इस वर्ष की आखिरी प्रतियोगिता थी और गिरिडीह के ताईक्वोंडो खिलाड़ी इस वर्ष जितने भी राज्य स्तरीय से ले कर राष्ट्रीय स्तर तक की प्रतियोगिता हुए सब में पदक जीत कर यहां के खिलाड़ियों ने गिरिडीह का नाम रौशन करने का काम किए है।

उन्होंने कहा कि मैं गर्व के साथ कहता हुए कि गिरिडीह जिला का एक मात्र ताइक्वांडो खेल संघ है जिनके खिलाड़ी लगातार राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिताओं में पदक जीत कर पूरे गिरिडीह जिला को गौरांवित होने का अवसर दे रहे है।

खिलाड़ियों के फिर एक बार इस उपलब्धि के लिए गिरिडीह जिला ताईक्वांडो संघ के संरक्षक निर्भय कुमार साहाबादी, अध्यक्ष सुमीर शर्मा, महासचिव अमित स्वर्णकार के अलावा जिला संघ के आकाश कुमार स्वर्णकार, प्रसून सिंह, शशिकांत विश्वकर्मा, ज्योति कुमार, मनोहर वर्मा, राजकुमार साव, पंकज कुमार इत्यादि ने सभी विजेता खिलाड़ियों और कोच आकाश स्वर्णकार तथा रोहित राय को अपनी शुभकामना दी।

Recent Posts

होली पर गिरिडीह में शराब की बिक्री रहेगी बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश

गिरिडीह: होली पर्व 2025 के अवसर पर गिरिडीह जिले में सभी प्रकार की खुदरा उत्पाद…

1 hour ago

मिलावट के खिलाफ सख्त कार्रवाई, खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने बेंगाबाद में चलाया जांच अभियान

गिरिडीह: मिलावट के विरुद्ध अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने मंगलवार को बेंगाबाद के…

1 hour ago

झारखंड पुलिस भर्ती दौड़ में बड़ा बदलाव,कैबिनेट से मिली मंजूरी… जानें अब कितना होगा दौड़..

रांची: झारखंड सरकार ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया में अहम बदलाव करते हुए दौड़ की दूरी…

5 hours ago

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी, 19,838 पदों पर होगी भर्ती

बिहार पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय…

10 hours ago

रात में सोने से पहले आप भी खाते हैं ये चीजें? हो जाएं सावधान, वरना हो सकती हैं गंभीर बीमारियां!

अक्सर लोग रात में सोने से पहले कुछ न कुछ खाने की आदत डाल लेते…

11 hours ago

मंईयां सम्मान योजना के पैसे बने काल, ससुरालवालों ने बहू की कर दी हत्या

गढ़वा: झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना, जो महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने…

11 hours ago