हेमंत सरकार की नई कैबिनेट आज लेगी शपथ, गिरिडीह विधायक सुदिव्य सोनू बनेंगे मंत्री

Share This News

रांची: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह आज राजभवन में आयोजित होगा। दोपहर 12:30 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की नई कैबिनेट के सदस्य मंत्री पद की शपथ लेंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से दीपक बिरुआ, रामदास सोरेन, सुदिव्य कुमार सोनू, चमरा लिंडा, योगेंद्र महतो और हाफिजूल हसन को मंत्री बनाया जाएगा। कांग्रेस से दीपिका पांडेय, शिल्पी नेहा तिर्की, इरफान अंसारी और राधाकृष्ण किशोर के नाम फाइनल किए गए हैं। इसके अलावा, राजद से संजय प्रसाद यादव को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू को मंत्री बनाए जाने से उनके समर्थकों और क्षेत्र में खुशी की लहर है।

Related Post