झारखंड में गिरिडीह विधायक सुदिव्य सोनू समेत 11 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ ..

Share This News

रांची: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह आज राजभवन में आयोजित किया गया। राज्यपाल संतोष गंगवार ने समारोह में कुल 11 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू सहित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राजद के नेता शामिल हुए।

मंत्रिमंडल में शामिल नेता:

झामुमो से दीपक बिरुआ, रामदास सोरेन, सुदिव्य कुमार सोनू, चमरा लिंडा, योगेंद्र महतो और हाफिजूल हसन मंत्री बने हैं।

कांग्रेस ने दीपिका पांडेय, शिल्पी नेहा तिर्की, इरफान अंसारी और राधाकृष्ण किशोर को मंत्री बनाया है।

वहीं, राजद कोटे से संजय प्रसाद यादव को भी मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

आगे की प्रक्रिया:

अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन मंत्रियों को कौन-कौन से विभागों की जिम्मेदारी सौंपते हैं। माना जा रहा है कि आज-कल में विभागों का बंटवारा कर दिया जाएगा।

Related Post