Jharkhand

Maiya Samman Yonja: राज्य की 55 लाख महिलाओं के लिए खुशखबरी, मंईयां सम्मान योजना की राशि इस दिन तक पहुंच सकती है खातों में…

Share This News

रांची:झारखंड की महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को द्वितीय अनुपूरक बजट को मंजूरी दे दी है। इस बजट के तहत महिला, बाल एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की मंइयां सम्मान योजना को अमलीजामा पहनाने का रास्ता साफ हो गया है।

राज्यपाल की मंजूरी के बाद विधि विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है और वित्त विभाग ने भी आदेश दे दिया है। महिला, बाल एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने योजना के स्वीकृत आदेश के लिए मुख्यमंत्री को फाइल भेज दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जो इस विभाग के मंत्री भी हैं, जल्द ही इस फाइल को हरी झंडी देंगे।

55 लाख महिलाओं को मिलेगा सीधा लाभ..

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद राज्य की लगभग 55 लाख महिलाओं के बैंक खातों में इस योजना के तहत राशि ट्रांसफर की जाएगी। महिला एवं बाल विकास विभाग ने मुख्यमंत्री से इस योजना के शुभारंभ की तारीख तय करने का अनुरोध किया है। सूत्रों के अनुसार, क्रिसमस से पहले लाभुकों को इस योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

महिला एवं बाल विकास विभाग को सबसे ज्यादा बजट..

हाल ही में आयोजित विधानसभा सत्र में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने 11,697 करोड़ रुपये का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया था। इसमें महिला एवं बाल विकास विभाग को सबसे अधिक 6,390 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। यह राशि महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं पर खर्च की जाएगी।

अन्य विभागों को भी इस बजट में उचित हिस्सेदारी दी गई है। लेकिन महिला, बाल एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग को दी गई यह राशि यह दर्शाती है कि राज्य सरकार महिलाओं और बच्चों के उत्थान को लेकर गंभीर है।

मंइयां सम्मान योजना का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक मजबूती प्रदान करना है। राज्य सरकार की यह पहल न केवल महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देगी, बल्कि उनके परिवारों के जीवन स्तर को भी बेहतर बनाएगी।

महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मुख्यमंत्री के आदेश के तुरंत बाद धनराशि ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए विभाग ने नोडल अधिकारियों को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

Recent Posts

मैट्रिक पेपर लीक कांड: एसआईटी या सीआईडी करेगी जांच, सरकार सख्त

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा के पेपर लीक और फर्जी प्रश्नपत्र…

40 minutes ago

BIGGEST RIVERLY: इंडिया-पाकिस्तान का महामुकाबला आज, क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का दिन खास..

आईसीसी क्रिकेट के सबसे बड़े मुकाबलों में से एक, भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला आज…

2 hours ago

खर्राटे सिर्फ शोर नहीं, आपकी सेहत के लिए खतरे की घंटी भी!

रात में खर्राटे आना सिर्फ दूसरों की नींद में खलल डालने का कारण नहीं है,…

3 hours ago

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की 10वीं वर्षगांठ पर गिरिडीह में निकली जागरूकता रैली”

गिरिडीह: बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान" के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज…

17 hours ago

गिरिडीह में विशेष लोक अदालत का आयोजन, 86 मामलों में हुआ निपटारा

गिरिडीह – जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह द्वारा शनिवार को व्यवहार न्यायालय में परिवारिक वाद…

17 hours ago

Jharkhand E-Kalyan: सत्र 2023-24 के लिए ई- कल्याण छात्रवृत्ति आवेदन की समय सीमा बढ़ी…

रांची: झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत अनुसूचित…

19 hours ago