Giridih

गिरिडीह कांग्रेस कार्यालय में मंत्री सुदीव्य कुमार का हुआ भव्य स्वागत….

Share This News

गिरिडीह: जिले के कांग्रेस कार्यालय में रविवार को गिरिडीह विधायक और झारखंड सरकार के मंत्री सुदीव्य कुमार का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के नारे लगाते हुए माहौल को उत्साह से भर दिया।

मंत्री का पारंपरिक स्वागत

जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह ने मुख्य द्वार पर मंत्री का स्वागत बुके और शॉल देकर किया। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक-एक करके उन्हें माला पहनाई और उनसे परिचय कराया। इस दौरान पार्टी कार्यालय में एक सकारात्मक ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।

मंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिया भरोसा

अपने संबोधन में मंत्री सुदीव्य कुमार ने कहा, “कांग्रेस कार्यालय आकर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मैं किसी एक पार्टी का नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश और महागठबंधन का मंत्री हूं। यह जिम्मेदारी मेरे लिए एक सम्मान है, और मैं सुनिश्चित करूंगा कि किसी भी कार्यकर्ता की भावनाओं को ठेस न पहुंचे।

उन्होंने कार्यकर्ताओं की मेहनत को सराहते हुए कहा कि उनकी प्रतिष्ठा और सम्मान को बनाए रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

जिला अध्यक्ष ने जताया आभार

जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह ने कहा, “मंत्री बनने के तुरंत बाद कांग्रेस कार्यालय आना यह दर्शाता है कि मंत्री सुदीव्य कुमार कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हैं। कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के कारण ही यह गठबंधन सरकार बनी है, और हमें पूरा विश्वास है कि मंत्री जी उनकी मेहनत को जरूर ध्यान में रखेंगे।

कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता शामिल

कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया, प्रदेश सचिव अजय सिन्हा, पुरुत्तम चौधरी, मो. हसनैन अली, नौशाद अहमद चांद,निरंजन तिवारी, और प्रोफेसर मंजूर अंसारी सहित अन्य प्रमुख नाम शामिल थे।

Recent Posts

झामुमो गिरिडीह का होली मिलन समारोह, मंत्री सुदिव्य कुमार ने कार्यकर्ताओं संग मनाया त्योहार…

गिरिडीह। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) गिरिडीह जिला कार्यालय में रविवार को होली मिलन समारोह का…

6 hours ago

झारखंड में बढ़ती गर्मी: तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना, 4 दिन का येलो अलर्ट जारी

झारखंड में भीषण गर्मी का दौर जारी है, और राज्य का अधिकतम तापमान 39 डिग्री…

8 hours ago

क्यों पहनते हैं डॉक्टर सफेद कोट? क्या हर डॉक्टर सफेद कोट पहनता है? जानिए इसके पीछे की रोचक वजह

अगर आप किसी डॉक्टर को देखें तो उनकी पहचान सफेद कोट से होती है। लेकिन…

12 hours ago

झारखंड : साइबर अपराधियों ने बदला ठिकाना, इस जिले ने जामताड़ा को पीछे छोड़ देश के तीसरे नंबर पर जमाया कब्जा

झारखंड में साइबर अपराध का नेटवर्क तेजी से फैल रहा है। कभी 'साइबर ठगी की…

12 hours ago

झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती, 10,000 से अधिक पदों पर होगी नियुक्ति

रांची: झारखंड सरकार राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर…

17 hours ago

BUSINESS IDEAS: गर्मी में कमाएं अच्छा पैसा, शुरू करें इस चीज़ का बिजनेस और पाए बेहतरीन मुनाफा..

अगर आप बेरोजगार हैं और इस चिलचिलाती गर्मी में अच्छा पैसा कमाना चाहते हैं, तो…

18 hours ago