Giridih

बिजली विभाग की लापरवाही: जनता के बिजली बिल संबंधित आवेदन हो रहे नजरअंदाज

Share This News

गिरिडीह: बिजली विभाग की उदासीनता को लेकर जनता में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। बिजली बिल से जुड़ी समस्याओं को लेकर सैकड़ों की संख्या में आवेदन दिए गए, लेकिन विभागीय अफसरों ने इन आवेदनों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

जनता का कहना है कि माले के नेतृत्व में लगभग साढ़े तीन सौ आवेदन विभाग को सौंपे गए थे, जिनमें से कुछ का समाधान किया गया, लेकिन लगभग ढाई सौ आवेदन अब भी लंबित हैं। वहीं, हजारों अन्य लोग बिजली बिल और अन्य समस्याओं को लेकर परेशान हैं।

ADVERTISEMENT

इस मुद्दे पर माले नेताओं ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, “जब राज्य सरकार की योजनाएं जनता के लिए बनी हैं, तो क्या सरकार ने खुद इन योजनाओं को लागू करने से मना कर दिया है? फिर विभाग जनता के साथ ऐसा उपेक्षापूर्ण रवैया क्यों अपना रहा है?”

गिरिडीह की जनता अब आंदोलन की तैयारी में है। माले नेताओं का कहना है कि गरीब, मेहनतकश और सीधे-साधे लोगों को अपने हक के लिए जागरूक और संगठित होना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर विभाग ने जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया, तो बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा।

Recent Posts

झारखंड पुलिस भर्ती दौड़ में बड़ा बदलाव,कैबिनेट से मिली मंजूरी… जानें अब कितना होगा दौड़..

रांची: झारखंड सरकार ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया में अहम बदलाव करते हुए दौड़ की दूरी…

3 hours ago

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी, 19,838 पदों पर होगी भर्ती

बिहार पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय…

8 hours ago

रात में सोने से पहले आप भी खाते हैं ये चीजें? हो जाएं सावधान, वरना हो सकती हैं गंभीर बीमारियां!

अक्सर लोग रात में सोने से पहले कुछ न कुछ खाने की आदत डाल लेते…

9 hours ago

मंईयां सम्मान योजना के पैसे बने काल, ससुरालवालों ने बहू की कर दी हत्या

गढ़वा: झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना, जो महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने…

9 hours ago

गिरिडीह में हत्या कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र में हुए उमेश दास हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर…

20 hours ago

झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को झारखंड पुलिस ने किया एनकाउंटर..

पलामू: झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बने कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को पुलिस ने मुठभेड़…

1 day ago