गिरिडीह के आशीष सिंह बने ‘नेशनल आइकन’, दिल्ली में सम्मानित…

Share This News

दिल्ली के दूरदर्शन भवन स्थित एलटीजी ऑडिटोरियम में आयोजित ‘नेशनल आइकन अवार्ड 2024’ में झारखंड के गिरिडीह जिले के युवा राजनीतिक रणनीतिकार आशीष कुमार सिंह को सम्मानित किया गया। इलेक्शन फाइटर के डायरेक्टर आशीष को यह पुरस्कार उनके उत्कृष्ट राजनीतिक रणनीति और समाजसेवा में योगदान के लिए प्रदान किया गया।

 

इस प्रतिष्ठित समारोह का आयोजन हिंदुस्तान न्यूज़ नेटवर्क और भारतीय युवा वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में रक्षा मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय, और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय का विशेष सहयोग रहा।

आशीष सिंह, जिन्होंने अपने कुशल राजनीतिक कौशल और रणनीतिक सोच से देशभर में पहचान बनाई है, की इस उपलब्धि ने गिरिडीह और पूरे झारखंड को गौरवान्वित किया है।

 

इस मौके पर आशीष सिंह ने अपने संबोधन में कहा, “यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा है और मैं इसे अपने राज्य और देश के युवाओं को समर्पित करता हूं।

 

झारखंड के युवाओं के लिए यह सम्मान प्रेरणा का स्रोत है और बताता है कि कड़ी मेहनत और समर्पण से हर सपना साकार हो सकता है।

Related Post