गिरिडीह: कोडरमा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता प्रणव कुमार वर्मा के नेतृत्व में गिरिडीह मुफस्सिल क्षेत्र की क्षेत्रीय संघर्ष समिति के संघर्षशील समाजसेवियों ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन से मुलाकात की। इस अवसर पर समाजसेवियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया और प्रचंड जीत की बधाई दी।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने क्षेत्रीय जनता का आभार व्यक्त करते हुए झारखंड के समग्र विकास का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव के दौरान किए गए वादों को शत-प्रतिशत पूरा किया जाएगा और सरकार झारखंडियों की भावनाओं के साथ हमेशा खड़ी रहेगी।
गांडेय विधायक श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए विशेष योजनाएं बनाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि गांडेय के पश्चिमी क्षेत्र के पंद्रह पंचायतों को लेकर प्रखंड निर्माण, लेदा में डिग्री कॉलेज और थाना निर्माण जैसे विकास कार्य किए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने गांडेय क्षेत्र में जल्द ही एक कार्यालय खोलने की बात कही।
इस दौरान क्षेत्रीय संघर्ष समिति के पूर्व संयोजक सह सिंदवरिया मुखिया रामेश्वर प्रसाद वर्मा, जिला परिषद सदस्य प्रवीण मुर्मू, सामाजिक चिंतक राजकिशोर प्रसाद कुशवाहा, पत्रकार सह राष्ट्रीय महादलित संघ के प्रदेश महासचिव राजेश कुमार दास, समाजसेवी बैजनाथ प्रसाद वर्मा, कुशवाहा संघ गिरिडीह के जिला संगठन मंत्री बैजनाथ प्रसाद बैज्जू, पूर्व जिला परिषद सदस्य किरण वर्मा, पूर्व पंसस बसंत वर्मा, सिंदवरिया उपमुखिया डीलचंद प्रसाद वर्मा और समाजसेवी सह प्रख्यात पशु चिकित्सक अनुज कुमार पांडे समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रांची: राज्य के बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के इन्तजार अब खत्म होने वाले हैं।झारखंड…
गिरिडीह: औद्योगिक क्षेत्र में वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से फैक्ट्रियां बनाए जाने…
गिरिडीह: झारखंड उच्च न्यायालय और अपर समाहर्ता गिरिडीह के आदेश के अनुपालन की मांग को…
गिरिडीह: शहर के आर.के. महिला कॉलेज के छात्राओं ने मंगलवार को मां सरस्वती की प्रतिमा…
रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के अध्यक्ष डॉ. अनिल महतो और उपाध्यक्ष डॉ. विनोद सिंह…
गिरिडीह: उत्पाद विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हीरोडीह थाना क्षेत्र के ढाब…