Birni

रूरल फोटोग्राफर संघ (बिरनी) ने तोड़ी सुजीत विश्वकर्मा से नाता, सदस्यता रद्द….

Share This News

बिरनी प्रखंड में सक्रिय रूरल फोटोग्राफर संघ, जो विगत तीन वर्षों से फोटोग्राफी के क्षेत्र में पेशेवर अनुशासन और सहयोग का उदाहरण बना रहा है, ने अपने सदस्य सुजीत विश्वकर्मा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उनकी सदस्यता रद्द कर दी। संघ का यह कदम उनके नियमों के उल्लंघन और संघ की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के कारण उठाया गया है।

क्या है मामला?

सुजीत विश्वकर्मा, जो ग्राम भरकट्टा निवासी और मिलन स्टूडियो के मालिक हैं, पर आरोप है कि उन्होंने ग्राम गोरडीह में जग को लेकर संघ के दूसरे सदस्य सुनील यादव (घोला स्टूडियो के मालिक) के खिलाफ समाज में निंदा अभियान चलाया। इसके साथ ही उन्होंने संघ के व्हाट्सएप ग्रुप की गोपनीय बातचीत सार्वजनिक कर उसका मजाक बनाया।

इस घटना से संघ की छवि को गहरा आघात पहुंचा, जिसके चलते संघ ने तत्काल बैठक बुलाकर मामले की जांच की। पूछताछ के दौरान सुजीत विश्वकर्मा ने अपनी गलती स्वीकार की और संघ द्वारा लगाए गए आर्थिक दंड को स्वीकारते हुए 20 अप्रैल 2024 तक राशि अदा करने का वादा किया।

आर्थिक दंड न चुकाने पर कार्रवाई

हालांकि, 9 महीनों के लंबे इंतजार और बार-बार समय मांगने के बावजूद सुजीत ने दंड की राशि नहीं चुकाई। संघ के अध्यक्ष सुभाष सिंह द्वारा कई बार फोन पर संपर्क करने के बावजूद वह टालमटोल करते रहे।

आखिरकार, संघ ने अपनी बैठक में सर्वसम्मति से सुजीत की सदस्यता रद्द करने और उनके प्रमाण पत्र वापस लेने का निर्णय लिया। साथ ही संघ ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि भविष्य में किसी भी तरह की सहायता सुजीत को प्रदान नहीं की जाएगी।

संघ का सख्त संदेश

इस मामले ने स्पष्ट कर दिया है कि संघ अपने सदस्यों के अनुशासन और संगठन की प्रतिष्ठा को लेकर बेहद गंभीर है। संघ के अध्यक्ष ने कहा, “हमारे नियम सबके लिए समान हैं। जो भी संगठन की गोपनीयता भंग करेगा और हमारी छवि को नुकसान पहुंचाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

Recent Posts

झारखंड पुलिस भर्ती दौड़ में बड़ा बदलाव,कैबिनेट से मिली मंजूरी… जानें अब कितना होगा दौड़..

रांची: झारखंड सरकार ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया में अहम बदलाव करते हुए दौड़ की दूरी…

2 hours ago

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी, 19,838 पदों पर होगी भर्ती

बिहार पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय…

7 hours ago

रात में सोने से पहले आप भी खाते हैं ये चीजें? हो जाएं सावधान, वरना हो सकती हैं गंभीर बीमारियां!

अक्सर लोग रात में सोने से पहले कुछ न कुछ खाने की आदत डाल लेते…

7 hours ago

मंईयां सम्मान योजना के पैसे बने काल, ससुरालवालों ने बहू की कर दी हत्या

गढ़वा: झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना, जो महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने…

7 hours ago

गिरिडीह में हत्या कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र में हुए उमेश दास हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर…

19 hours ago

झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को झारखंड पुलिस ने किया एनकाउंटर..

पलामू: झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बने कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को पुलिस ने मुठभेड़…

1 day ago