World

कैंसर पर बड़ा कदम! रूस ने बनाई वैक्सीन, 2025 से शुरू होगा मुफ्त वितरण…

Share This News

कैंसर जैसी घातक बीमारी के खिलाफ लड़ाई में रूस ने बड़ी उपलब्धि का दावा किया है। रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, उन्होंने एक ऐसी वैक्सीन विकसित की है जो कैंसर को रोकने और उसके ट्यूमर को फैलने से रोकने में कारगर साबित हो सकती है। यह वैक्सीन मॉस्को के गामालेया नेशनल रिसर्च सेंटर फॉर एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी के डायरेक्टर अलेक्जेंडर गिट्सबर्ग की देखरेख में विकसित की गई है।

मंत्रालय का कहना है कि यह वैक्सीन 2025 से रूस के नागरिकों को मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएगी। गिट्सबर्ग का दावा है कि यह वैक्सीन हर प्रकार के कैंसर के खिलाफ असरदार है। अगर यह दावा सही साबित होता है, तो यह न केवल रूस, बल्कि दुनियाभर के कैंसर मरीजों के लिए उम्मीद की नई किरण बन सकती है।

कैंसर के मरीजों के लिए राहत की खबर

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के आंकड़ों के अनुसार, हर साल लगभग 2 करोड़ नए कैंसर मरीजों का पता चलता है। 2022 में कैंसर के कारण करीब 97 लाख लोगों की मौत हुई थी। अनुमान है कि 2040 तक हर साल 1.53 करोड़ लोग कैंसर से जान गंवा सकते हैं। ऐसे में यह वैक्सीन वैश्विक स्तर पर कैंसर से होने वाली मौतों को कम करने में एक बड़ा कदम साबित हो सकती है।

रूस की पहल से बढ़ी उम्मीदें

रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि यह वैक्सीन न केवल कैंसर को बढ़ने से रोकती है, बल्कि ट्यूमर के विकास को भी नियंत्रित करती है। इस पहल से कैंसर का प्रभावी इलाज संभव हो सकता है, जो दुनियाभर में लाखों लोगों को इस बीमारी से बचा सकता है।

विशेषज्ञों की राय का इंतजार

हालांकि, यह वैक्सीन कितनी प्रभावी है और इसे कितनी जल्दी वैश्विक स्तर पर उपलब्ध कराया जा सकता है, यह विशेषज्ञों की राय और वैक्सीन के विस्तृत परीक्षणों पर निर्भर करेगा।

Recent Posts

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की 10वीं वर्षगांठ पर गिरिडीह में निकली जागरूकता रैली”

गिरिडीह: बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान" के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज…

9 hours ago

गिरिडीह में विशेष लोक अदालत का आयोजन, 86 मामलों में हुआ निपटारा

गिरिडीह – जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह द्वारा शनिवार को व्यवहार न्यायालय में परिवारिक वाद…

10 hours ago

Jharkhand E-Kalyan: सत्र 2023-24 के लिए ई- कल्याण छात्रवृत्ति आवेदन की समय सीमा बढ़ी…

रांची: झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत अनुसूचित…

12 hours ago

हिंदी और विज्ञान पेपर लीक मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, ABVP ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

गिरिडीह: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज टावर चौक में राज्य के मुख्यमंत्री…

1 day ago

श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस धूमधाम से मनाया गया

गिरिडीह: श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।…

1 day ago