Crime

गिरिडीह में युवक का शव बरामद, बेटी के बर्थडे मानकर घर से निकला था मृतक…

Share This News

गिरिडीह के देवरी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जमुआ-देवघर मुख्य मार्ग पर पथराटांड के पास सड़क किनारे से एक युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान बिहार के चकाई थाना क्षेत्र के घुटिया गांव निवासी कारू राम के रूप में की गई है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।

बेटी का बर्थडे मनाने के बाद घर से निकले थे कारू राम…

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक कारू राम अपनी बेटी का जन्मदिन मनाने के बाद सोमवार रात घर से निकले थे। मंगलवार की सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे उनका शव पड़ा देखा। घटनास्थल पर शव से महज ढाई मीटर की दूरी पर एक बाइक भी पड़ी मिली।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना..

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और मृतक के परिजनों को सूचित किया। देवरी थाना के सब इंस्पेक्टर उपेंद्र यादव तुरंत मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ सुराग जुटाए हैं और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

 

कारू राम की मौत की खबर सुनकर परिवार में मातम छा गया है। परिजनों ने उनकी मौत को संदिग्ध बताया है और गहरी जांच की मांग की है।

Recent Posts

गिरिडीह में वन विभाग की जमीन पर अवैध फैक्ट्रियों की शिकायत, माले के नेतृत्व में डीएफओ से मिला प्रतिनिधिमंडल

गिरिडीह: औद्योगिक क्षेत्र में वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से फैक्ट्रियां बनाए जाने…

11 hours ago

गिरिडीह झंडा मैदान में किसानों का धरना, अंचल अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप

गिरिडीह: झारखंड उच्च न्यायालय और अपर समाहर्ता गिरिडीह के आदेश के अनुपालन की मांग को…

11 hours ago

आर.के. महिला कॉलेज बालिका विद्यालय की छात्राओं ने नम आंखों से मां सरस्वती को दी विदाई

गिरिडीह: शहर के आर.के. महिला कॉलेज के छात्राओं ने मंगलवार को मां सरस्वती की प्रतिमा…

13 hours ago

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति जल्द, परीक्षा तिथि पर संशय…

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के अध्यक्ष डॉ. अनिल महतो और उपाध्यक्ष डॉ. विनोद सिंह…

20 hours ago

ढाब गांव में अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में नकली शराब जब्त

गिरिडीह: उत्पाद विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हीरोडीह थाना क्षेत्र के ढाब…

2 days ago

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना: जल्द जारी होंगे PM kishan की 19 वीं किस्त, डेट हुआ कंफर्म, जानें कब..

देश के किसानों की आर्थिक मदद के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। इनमें…

2 days ago