गिरिडीह: मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना फिर से बगोदर थाना क्षेत्र में घटी है। यहां एक 51 साल के अधेड़ ने 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना बुधवार की शाम बगोदर के एक गांव में घटित हुई है। गुरुवार सुबह इस मामले की जानकारी बगोदर थाने की पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही बगोदर थाना प्रभारी बिनय कुमार यादव, महिला पुलिस पदाधिकारी के साथ सदल बल गांव पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली।
पुलिस के समक्ष दिये अपने बयान में पीड़िता ने बताया कि बुधवार की शाम उसकी मां दूसरे घर में काम करने गई थी। इसी का फायदा उठा उसके पड़ोस में रहने वाले अधेड़ खेमलाल महतो उसे चॉकलेट खरीदने हेतु 20 रुपया देने के बहाने उसके घर के कमरे में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम दे आरोपी वहां से फरार हो गया। पीड़िता ने बताया कि देर शाम गये जब उसकी माँ काम से घर पहुंची तो उसने पूरी घटना की जानकारी माँ को दी।
घटना के बाबत बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि 9 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल जांच हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं गिरफ्तार आरोपी खेमलाल महतो को जेल भेजने की तैयारी की जारी है।
बता दें अभी चंद दिनों पूर्व भी बगोदर थाना क्षेत्र से ऐसा ही एक घृणित मामला सामने आया था, जिसमे एक नाबालिक पड़ोसी किशोर ने एक 4 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। बगोदर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। न्यायालय ने उक्त युवक को न्यायालय ने बालिग मानते हुए उसे गिरिडीह जेल भेज दिया था।
गिरिडीह: जमुआ, बगोदर और गांडेय अंचल की तरह बेंगाबाद, गिरिडीह एवं तिसरी अंचल में भी…
गिरिडीह: होली पर्व 2025 के अवसर पर गिरिडीह जिले में सभी प्रकार की खुदरा उत्पाद…
गिरिडीह: मिलावट के विरुद्ध अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने मंगलवार को बेंगाबाद के…
रांची: झारखंड सरकार ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया में अहम बदलाव करते हुए दौड़ की दूरी…
बिहार पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय…
अक्सर लोग रात में सोने से पहले कुछ न कुछ खाने की आदत डाल लेते…