Gandey

मंत्री श्री हफीजुल हसन एवं विधायक कल्पना सोरेन की अध्यक्षता में गांडेय प्रखंड के ग्राम पिंडाटांड में विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन…

Share This News

गिरिडीह:-आज माननीय मंत्री, जल संसाधन विभाग व अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, श्री हफीजुल हसन की अध्यक्षता में गांडेय प्रखंड के ग्राम पिंडाटांड में विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।

बैठक में मुख्य रूप से गांडेय के माननीय विधायिका महोदया, श्रीमती कल्पना सोरेन, उपायुक्त महोदय, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, सिविल सर्जन, गिरिडीह, उप नगर आयुक्त, नगर निगम, जिला नजारत उपसमाहर्ता, कार्यपालक अभियंता, कोनार नहर प्रमण्डल, डुमरी एवं बगोदर, कार्यपालक अभियंता, लघु सिचाईं प्रमण्डल, गिरिडीह, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमण्डल, गिरिडीह, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, गाण्डेय सभी प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा, सभी प्रखण्ड समन्वयक, आवास योजना, गिरिडीह जिला समेत अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे। 

बैठक में माननीय मंत्री ने जल संसाधन विभाग व अल्पसंख्यक कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली तथा उक्त योजनाओं में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

उन्होंने उपायुक्त महोदय से बारी-बारी से सभी बिंदुओं पर विचार विमर्श किया तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करने की बात कहीं। इस दौरान उन्होंने मनरेगा, अबुआ आवास योजना, झारखंड मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना, कोनार नहर परियोजना, पथ निर्माण विभाग समेत कई योजनाओं की विस्तृत समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के साथ इन सभी योजनाओं का लाभ स-समय लाभुकों मिलें, यह करें सुनिश्चित।

उन्होंने कहा कि गर्मी के दिनों में आमजनों को पेयजल से संबंधित काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, इन सभी समस्याओं को पहले से ही ठीक कर लिया जाय। साथ ही उन्होंने कहा कि कोनार नहर परियोजना से संबंधित आ रही दिक्कतें को जल्द से जल्द ठीक किया जाय। उन्होंने अबुआ आवास योजना और झारखंड मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना को पूरी पारदर्शिता के साथ पात्र लाभुकों तक पहुंचाने का निर्देश दिया। कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी तत्परता और पारदर्शिता बरती जाय ताकि स-समय योजनाएं पूरी हो और लाभुकों को उनका लाभ मिलें। इसके अलावा समीक्षा के क्रम में सभी संबंधित विभागों को कार्यों में प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। 

 

Share
Published by
Pintu Kumar

Recent Posts

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की 10वीं वर्षगांठ पर गिरिडीह में निकली जागरूकता रैली”

गिरिडीह: बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान" के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज…

12 hours ago

गिरिडीह में विशेष लोक अदालत का आयोजन, 86 मामलों में हुआ निपटारा

गिरिडीह – जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह द्वारा शनिवार को व्यवहार न्यायालय में परिवारिक वाद…

13 hours ago

Jharkhand E-Kalyan: सत्र 2023-24 के लिए ई- कल्याण छात्रवृत्ति आवेदन की समय सीमा बढ़ी…

रांची: झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत अनुसूचित…

15 hours ago

हिंदी और विज्ञान पेपर लीक मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, ABVP ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

गिरिडीह: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज टावर चौक में राज्य के मुख्यमंत्री…

1 day ago

श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस धूमधाम से मनाया गया

गिरिडीह: श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।…

1 day ago