Pm kisan

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, पीएम किसान योजना के तहत बढ़ सकती है राशी, जानें अब कितने मिलेंगे सलाना राशी..

Share This News

किसानों के लिए केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। सरकार इस योजना के तहत किसानों को दी जाने वाली सालाना सहायता राशि में इजाफा कर सकती है।

6 हजार से बढ़कर 10 हजार हो सकती है रकम

सूत्रों के मुताबिक, पीएम किसान योजना के तहत वर्तमान में किसानों को हर साल 6,000 रुपये दिए जाते हैं, जो तीन किस्तों में (2,000-2,000 रुपये) प्रदान किए जाते हैं। अब तक योजना के तहत 18 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। 19वीं किस्त के फरवरी 2025 में जारी होने की संभावना है।

वहीं, चर्चा यह है कि सरकार इस योजना की सालाना राशि को बढ़ाकर 10,000 रुपये कर सकती है। इतना ही नहीं, संसद की स्थायी समिति ने तो इस राशि को बढ़ाकर 12,000 रुपये करने की भी सिफारिश की है।

बजट 2025 में हो सकता है बड़ा ऐलान

1 फरवरी 2025 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश के बजट 2025 को पेश करेंगी। माना जा रहा है कि इस बजट में किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए पीएम किसान योजना से जुड़ा बड़ा ऐलान किया जा सकता है।

अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं, तो आपके लिए यह खबर महत्वपूर्ण है। अगर सरकार इस योजना की राशि को बढ़ाने का फैसला करती है, तो इससे करोड़ों किसानों को आर्थिक राहत मिलेगी।

Share
Published by
Pintu Kumar

Recent Posts

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी, 19,838 पदों पर होगी भर्ती

बिहार पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय…

13 minutes ago

रात में सोने से पहले आप भी खाते हैं ये चीजें? हो जाएं सावधान, वरना हो सकती हैं गंभीर बीमारियां!

अक्सर लोग रात में सोने से पहले कुछ न कुछ खाने की आदत डाल लेते…

38 minutes ago

मंईयां सम्मान योजना के पैसे बने काल, ससुरालवालों ने बहू की कर दी हत्या

गढ़वा: झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना, जो महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने…

56 minutes ago

गिरिडीह में हत्या कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र में हुए उमेश दास हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर…

12 hours ago

झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को झारखंड पुलिस ने किया एनकाउंटर..

पलामू: झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बने कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को पुलिस ने मुठभेड़…

18 hours ago

गिरिडीह: सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में रंगों और उमंग का होली मिलन समारोह

सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय गिरिडीह में मंगलवार को बी.एड और डी.एल.एड प्रशिक्षणार्थियों ने शिक्षकों के…

20 hours ago