झारखंड की महिलाओं के लिए बड़ी खबर: ‘मईया सम्मान योजना’ की किस्त 6 जनवरी को जारी करेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन,7 दिनों के राजकीय शोक के कारण हुईं देरी..

1 Min Read
Share This News

झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘मईया सम्मान योजना’ के तहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 6 जनवरी को किस्त जारी करेंगे। इस योजना से राज्य की करीब 56 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा। सरकार प्रत्येक महिला के खाते में सीधे ₹2,500 की राशि ट्रांसफर करेगी।

समारोह का आयोजन

मुख्यमंत्री मईया सम्मान समारोह 6 जनवरी को रांची के नामकुम स्थित खोजा टोली मैदान में आयोजित होगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दोपहर 1 बजे इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसमें लाखों महिलाओं के शामिल होने की संभावना है।

ADVERTISEMENT

कार्यक्रम और राशि भेजने में देरी का कारण

यह समारोह पहले 28 दिसंबर को आयोजित होने वाला था। लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के कारण राज्य में 7 दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की गई, जिससे कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा।

हालांकि, 26 और 27 दिसंबर को टेस्ट के तौर पर राज्य के विभिन्न जिलों की 100-200 महिलाओं के खातों में राशि ट्रांसफर की गई थी।

अब यह कार्यक्रम 6 जनवरी को होगा और महिलाओं को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। 

 

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

Exit mobile version