Giridih

“गिरिडीह में ‘Save The Girl Child’ अभियान के तहत कैंडल मार्च, बालिकाओं के अधिकारों पर जागरूकता”

Share This News

गिरिडीह:- उप विकास आयुक्त, श्रीमती स्मृता कुमारी की अध्यक्षता में आज Save The Girl Child कार्यक्रम को लेकर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। कैंडल मार्च का रूट प्लान सदर अस्पताल, रीतलाल वर्मा चौक, मकतपुर चौक, कालीबाड़ी चौक होते हुए टावर चौक तक जाकर समाप्त हुई। छात्राएं हाथों में मोमबत्तियां लेकर शामिल हुईं और जागरूकता फैलाने के लिए नारे लगाए। छात्राओं ने नारे लगाए, बेटी है अनमोल उपहार, जीवन है उनका अधिकार और बेटी समृद्ध समाज का आधार है। मौके पर उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला आरसीएच पदाधिकारी, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी, जिला भीबीडी पदाधिकारी, उपाधीक्षक, सदर अस्पताल समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे। 

मौके पर प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त महोदया ने कहा कि इस कैंडल मार्च का उद्देश्य लोगों को बेटी के महत्व और उसकी शिक्षा के अधिकार के बारे में जागरूक करना था, ताकि समाज में बेटियों के प्रति समानता और सम्मान बढ़ सके। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं के प्रति सकारात्मक व्यवहार को बढ़ावा देना, बालिकाओं के लिए सुरक्षित वातावरण, लिंग आधारित हिंसा की रोकथाम एवं शोषण से मुक्ति, बालिकाओं के अस्तित्व की रक्षा एवं सुरक्षा, बालिकाओं के पोषण स्तर में सुधार शत प्रतिशत शिक्षा प्रदान करना है। 

मौके पर सिविल सर्जन ने पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भ्रूण हत्या के कारण लड़कों की अपेक्षा लड़कियों की संख्या कम हो रही है। लिंग जांच करना व करवाना दोनों ही अपराध है। कार्यक्रम में बाल विवाह की प्रथा को रोकने तथा इसे प्रभावित बच्चों के अधिकारों के संरक्षण के लिए भारत सरकार के जरिये विशेष कानून के रूप में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के बारे में बाल विवाह की रोकथाम में पुलिस की भूमिका की जानकारी दी गयी।

Recent Posts

झारखंड पुलिस भर्ती दौड़ में बड़ा बदलाव,कैबिनेट से मिली मंजूरी… जानें अब कितना होगा दौड़..

रांची: झारखंड सरकार ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया में अहम बदलाव करते हुए दौड़ की दूरी…

2 hours ago

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी, 19,838 पदों पर होगी भर्ती

बिहार पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय…

7 hours ago

रात में सोने से पहले आप भी खाते हैं ये चीजें? हो जाएं सावधान, वरना हो सकती हैं गंभीर बीमारियां!

अक्सर लोग रात में सोने से पहले कुछ न कुछ खाने की आदत डाल लेते…

7 hours ago

मंईयां सम्मान योजना के पैसे बने काल, ससुरालवालों ने बहू की कर दी हत्या

गढ़वा: झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना, जो महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने…

7 hours ago

गिरिडीह में हत्या कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र में हुए उमेश दास हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर…

19 hours ago

झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को झारखंड पुलिस ने किया एनकाउंटर..

पलामू: झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बने कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को पुलिस ने मुठभेड़…

1 day ago