झारखंड में ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, तापमान 3 डिग्री और गिरा, अगले तीन दिनों तक जारी रहेगा सर्द हवाओं का असर..

2 Min Read
Share This News

रांची: झारखंड में ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। सर्द हवाओं के चलते रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलों में ठिठुरन और अधिक बढ़ गई है। बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। नए साल के पहले दिन, बुधवार को राज्य के 11 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक, गुमला में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। रांची में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री और अधिकतम 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गिरिडीह में पारा 8 डिग्री पर पहुंच गया, जिससे ठंड का असर और तेज हो गया। राज्य के विभिन्न हिस्सों में सर्द हवाओं की औसत रफ्तार चार से पांच किलोमीटर प्रति घंटा रही।

कोल्हान क्षेत्र में घना कुहासा

बुधवार को पश्चिम और उत्तरी दिशा से आने वाली सर्द हवाओं का प्रवाह जारी रहा। कोल्हान क्षेत्र में सुबह के समय घना कुहासा छाया रहा। दृश्यता एक हजार मीटर तक सीमित रही। जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री, मेदिनीनगर में 9.8 डिग्री, और चाईबासा में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ADVERTISEMENT

अगले तीन दिनों तक ठंड से राहत नहीं

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, अगले तीन दिनों तक ठंड का असर झारखंड में बना रहेगा। सर्द हवाओं और कनकनी के कारण तापमान सामान्य से नीचे रहेगा। रांची का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। इसके बाद मौसम में कुछ बदलाव की संभावना जताई गई है।

ठंड से बचाव के उपाय

मौसम विभाग ने ठंड के प्रकोप को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। गर्म कपड़े पहनें, बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें और आवश्यकता होने पर ही बाहर निकलें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

Exit mobile version