Jharkhand

सूचना के अधिकार से नागरिक अपने अधिकारों को सुरक्षित कर सकते हैं: डॉ. रणधीर

Share This News

नएचआरसीसीबी द्वारा आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार में “सूचना का अधिकार” विषय पर चर्चा हुई। इस वेबिनार की अध्यक्षता एनएचआरसीसीबी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉरणधीर कुमार ने की, जबकि भारत सरकार के पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त श्री यशवंत सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

वेबिनार का संचालन राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर श्री प्रभात कुमार मिश्र ने किया। इस वेबिनार में सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि श्री यशवंत सिन्हा जी ने कहा कि यह अधिनियम नागरिकों को सरकारी सूचनाओं तक पहुंच प्रदान करता है और सरकारी कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देता है।वेबिनार में आरटीआई के महत्व, आरटीआई के तहत सूचना प्राप्त करने की प्रक्रिया, और आरटीआई के कार्यान्वयन में चुनौतियों पर भी चर्चा हुई। वेबिनार में प्रश्नोत्तरी के माध्यम से आरटीआई एक्ट 2005 के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हेतु वेबिनर का आयोजन…

एनएचआरसीसीबी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रणधीर कुमार ने सूचना के अधिकार के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि सूचना के अधिकार का उपयोग करके नागरिक अपने अधिकारों की रक्षा कर सकते हैं और सरकारी कार्यों में सुधार कर सकते हैं। केंद्र एवं राज्य सरकार को सुचना के अधिकार पर और विस्तृत रूप से कार्य करने की जरूरत है। सूचना अधिकार को संरक्षित करने हेतु गठित संवैधानिक संस्थान केंद्रीय सूचना आयोग, राज्य सूचना आयोग को सक्रिय करने की आवश्यकता है। इसमें निहित अधिकार जनमानस के हितार्थ हेतु कृत्संकल्पित होनी चाहिए।

इस वेबिनार का उद्देश्य नागरिकों को आरटीआई के बारे में जागरूक करना और उन्हें सरकारी सूचनाओं तक पहुंच प्रदान करने के लिए प्रेरित करना था। इस वेबिनार में देश भर के सैकड़ों मानवाधिकार, सूचना अधिकार कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Share
Published by
Abhimanyu Kumar

Recent Posts

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी, 19,838 पदों पर होगी भर्ती

बिहार पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय…

17 minutes ago

रात में सोने से पहले आप भी खाते हैं ये चीजें? हो जाएं सावधान, वरना हो सकती हैं गंभीर बीमारियां!

अक्सर लोग रात में सोने से पहले कुछ न कुछ खाने की आदत डाल लेते…

42 minutes ago

मंईयां सम्मान योजना के पैसे बने काल, ससुरालवालों ने बहू की कर दी हत्या

गढ़वा: झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना, जो महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने…

1 hour ago

गिरिडीह में हत्या कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र में हुए उमेश दास हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर…

12 hours ago

झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को झारखंड पुलिस ने किया एनकाउंटर..

पलामू: झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बने कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को पुलिस ने मुठभेड़…

18 hours ago

गिरिडीह: सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में रंगों और उमंग का होली मिलन समारोह

सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय गिरिडीह में मंगलवार को बी.एड और डी.एल.एड प्रशिक्षणार्थियों ने शिक्षकों के…

20 hours ago