Jharkhand

मईया सम्मान योजना में फर्जीवाड़ा: पुरुष लाभार्थी ने उठाया योजना का लाभ; ब्याज सहित वसूले गए राशि, FIR दर्ज…

Share This News

झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मंइया सम्मान योजना’ में फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है। यह मामला बोकारो जिले का है, जहां महिलाओं के लिए चलाई जा रही इस योजना का लाभ एक पुरुष ने उठाया।

जनकारी के मुताबिक, यह फर्जीवाड़ा एक प्रज्ञा केंद्र संचालक द्वारा किया गया। उसने अपने नाम पर योजना का लाभार्थी बनते हुए सरकारी सहायता की राशि अपने खाते में ट्रांसफर करा ली। जब योजना के तहत लाभार्थियों के खातों में राशि ट्रांसफर की गई, तो पुरुष लाभार्थी के खाते में भी पैसे पहुंच गए।

मामले की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की और जांच शुरू की। जांच के बाद आरोपी से ब्याज सहित ₹6,500 की राशि वसूल की गई। इसके साथ ही उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है।

प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए अन्य फर्जी लाभार्थियों की जांच शुरू कर दी है। सरकार की योजना को पारदर्शी और सही लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए निगरानी और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

 

Recent Posts

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की 10वीं वर्षगांठ पर गिरिडीह में निकली जागरूकता रैली”

गिरिडीह: बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान" के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज…

12 hours ago

गिरिडीह में विशेष लोक अदालत का आयोजन, 86 मामलों में हुआ निपटारा

गिरिडीह – जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह द्वारा शनिवार को व्यवहार न्यायालय में परिवारिक वाद…

13 hours ago

Jharkhand E-Kalyan: सत्र 2023-24 के लिए ई- कल्याण छात्रवृत्ति आवेदन की समय सीमा बढ़ी…

रांची: झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत अनुसूचित…

15 hours ago

हिंदी और विज्ञान पेपर लीक मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, ABVP ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

गिरिडीह: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज टावर चौक में राज्य के मुख्यमंत्री…

1 day ago

श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस धूमधाम से मनाया गया

गिरिडीह: श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।…

1 day ago