गिरिडीह: तेज रफ्तार सफारी ने गांडेय सीओ के वाहन को मारी जोरदार टक्कर, चार लोग गंभीर रूप से घायल

2 Min Read
Share This News

गिरिडीह के गांडेय-गिरिडीह मुख्यमार्ग पर बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार सफारी कार ने गांडेय के अंचलाधिकारी मो. हुसैन के वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा दासडीह पेट्रोल पंप के पास हुआ। दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के वक्त अंचलाधिकारी वाहन में मौजूद नहीं थे। उनका चालक और गार्ड पेट्रोल पंप पर गाड़ी में डीजल भरवाने जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियां सड़क किनारे खेत में गिर गईं और सफारी कार पलट गई। दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

घटना में सफारी में सवार दो लोग और अंचलाधिकारी के वाहन का चालक व गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को वाहनों से बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार, अंचलाधिकारी का वाहन डीजल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप जा रहा था। इस दौरान जामताड़ा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही सफारी ने वाहन को पीछे से टक्कर मार दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। चालक और गार्ड के घायल होने की खबर पाकर कई अधिकारी व कर्मी उनका हाल जानने अस्पताल पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

Exit mobile version