Gandey

गिरिडीह: गांडेय प्रखंड में जलसहिया संघ की बैठक, प्रखंड कमेटी का हुआ विस्तार

Share This News

गिरिडीह: गांडेय प्रखंड कार्यालय के समीप झारखंड राज्य महिला जलसहिया कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में जलसहिया शामिल हुईं। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सूरजमुनी किस्कू ने की, जबकि संचालन सरिता देवी ने किया।

बैठक में संगठन को मजबूत करने और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। सरिता देवी ने कहा कि जलसहिया महिला कर्मी हैं, इसलिए प्रखंड स्तर पर संगठन के सभी पदों पर महिलाओं का चयन आवश्यक है। उन्होंने संगठन को सक्रिय और सशक्त बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से प्रखंड कमेटी के विस्तार का निर्णय लिया गया। नए पदाधिकारियों का चयन करते हुए सूरजमुनी किस्कू को अध्यक्ष, शबाना खातून को सचिव, सरिता देवी को कोषाध्यक्ष और कुसुम देवी को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा अजमेरी खातून, सीमा देवी और सुमोती मरांडी को उपाध्यक्ष, सूरजमुनी हेंब्रम को उपसचिव, तमन्ना परवीन और जमीला बेगम को संगठन मंत्री, सोनी देवी और सावित्री देवी को संयुक्त मंत्री तथा बसंती देवी को मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से कहा गया कि वे नियमित बैठकें आयोजित कर संगठन को मजबूत करें और सरकार से अपनी मांगों की पूर्ति के लिए धरना-प्रदर्शन करें। बैठक में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और उनके संगठन को सशक्त बनाने पर बल दिया गया।

सभा के समापन पर सभी पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती और जलसहिया कर्मियों की समस्याओं को उजागर करने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

 

 

Share
Published by
Pintu Kumar

Recent Posts

मैट्रिक परीक्षा पेपर लीक: पुलिस ने सात छात्रों को हिरासत में लिया, जांच जारी

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की मैट्रिक परीक्षा में पेपर लीक मामले की जांच तेज कर…

16 minutes ago

कौन है भारत का सबसे गरीब मुख्यमंत्री? नाम और संपति संपत्ति जानकर हो जाएंगे हैरान

भारत के मुख्यमंत्रियों की संपत्ति को लेकर एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की हालिया रिपोर्ट…

2 hours ago

गिरिडीह में मंईयां सम्मान योजना में बड़ा घोटाला, 1,840 फर्जी आवेदन पकड़े गए, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

गिरिडीह: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत गिरिडीह में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का मामला…

4 hours ago

गिरिडीह: ऑपरेशन के दौरान मरीज की मौत, परिजनों का हंगामा, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

गिरिडीह के बरमसिया स्थित विश्वनाथ नर्सिंग होम में शनिवार रात एक मरीज की ऑपरेशन के…

5 hours ago

इंडिया-पाकिस्तान महामुकाबला कुछ ही देर में शुरू, यहां से देखें बिल्कुल लाइव फ्री!

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज हो चुका है, लेकिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज…

6 hours ago

मैट्रिक पेपर लीक कांड: एसआईटी या सीआईडी करेगी जांच, सरकार सख्त

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा के पेपर लीक और फर्जी प्रश्नपत्र…

7 hours ago