Education

आदर्श कॉलेज राजधनवार में इग्नू अध्ययन केंद्र का शुभारंभ, उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम..

Share This News

राजधनवार में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के नियमित अध्ययन केंद्र का भव्य उद्घाटन किया गया। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र, देवघर के उपनिदेशक डॉ. सरोज कुमार मिश्र और आदर्श महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. बिमल कुमार मिश्र ने संयुक्त रूप से इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर अतिथियों का पुष्पगुच्छ, शॉल और मोमेंटो देकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित डॉ. सरोज कुमार मिश्र ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इग्नू का अध्ययन केंद्र स्थापित होना छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि इग्नू भारत के सर्वोच्च विश्वविद्यालयों में से एक है, जहां 35 लाख से अधिक विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं। एनआईआरएफ रैंकिंग में इग्नू को प्रथम स्थान प्राप्त है और इसका परीक्षा शेड्यूल पूरी तरह से निर्धारित होता है।

ADVERTISEMENT

प्राचार्य प्रो. डॉ. बिमल कुमार मिश्र ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि आदर्श महाविद्यालय के लिए यह गर्व की बात है कि यहां इग्नू जैसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय की शाखा खुली है। उन्होंने इग्नू के कोर्स मैटेरियल को उत्कृष्ट बताते हुए कहा कि यह सिविल सर्विस परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए भी अत्यंत उपयोगी है।

इस अवसर पर स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में अनेक शिक्षक, छात्र और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उद्घाटन के साथ ही राजधनवार क्षेत्र में उच्च शिक्षा के एक नए युग की शुरुआत हो गई है।

Recent Posts

झारखंड पुलिस भर्ती दौड़ में बड़ा बदलाव,कैबिनेट से मिली मंजूरी… जानें अब कितना होगा दौड़..

रांची: झारखंड सरकार ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया में अहम बदलाव करते हुए दौड़ की दूरी…

2 hours ago

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी, 19,838 पदों पर होगी भर्ती

बिहार पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय…

7 hours ago

रात में सोने से पहले आप भी खाते हैं ये चीजें? हो जाएं सावधान, वरना हो सकती हैं गंभीर बीमारियां!

अक्सर लोग रात में सोने से पहले कुछ न कुछ खाने की आदत डाल लेते…

7 hours ago

मंईयां सम्मान योजना के पैसे बने काल, ससुरालवालों ने बहू की कर दी हत्या

गढ़वा: झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना, जो महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने…

7 hours ago

गिरिडीह में हत्या कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र में हुए उमेश दास हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर…

19 hours ago

झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को झारखंड पुलिस ने किया एनकाउंटर..

पलामू: झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बने कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को पुलिस ने मुठभेड़…

1 day ago