जैक अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के पद खाली, मैट्रिक-इंटर समेत कई परीक्षाओं पर संकट! लाखों छात्रों का चिंता बढ़ी

3 Min Read
Share This News

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के अध्यक्ष डॉ. अनिल महतो और उपाध्यक्ष डॉ. विनोद सिंह का तीन वर्ष का कार्यकाल शनिवार को समाप्त हो गया। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जैक के नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति 26 जनवरी के बाद होने की संभावना है।

डॉ. अनिल महतो और डॉ. विनोद सिंह ने 19 जनवरी 2022 को अपना योगदान दिया था। तीन वर्ष के इस कार्यकाल में उन्होंने जैक की कार्यप्रणाली को मजबूत बनाने की दिशा में काम किया। हालांकि, अब इनके स्थान पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

तीन वर्ष का होता है कार्यकाल

झारखंड एकेडमिक काउंसिल में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का कार्यकाल तीन वर्ष का निर्धारित है। विभाग ने नए अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए प्रस्ताव शिक्षा मंत्री को भेज दिया है। सूत्रों के मुताबिक, इस पद के लिए आधा दर्जन से अधिक शिक्षाविदों ने आवेदन किया है।

डॉ. विनोद सिंह, जो जैक के उपाध्यक्ष थे, ने शुक्रवार को ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वह रांची विश्वविद्यालय के केसीबी कॉलेज, बेड़ो में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। तीन वर्ष की लियन अवधि 19 जनवरी को समाप्त हो रही थी। चूंकि 19 जनवरी को रविवार है, उन्होंने 17 जनवरी को अपना पद छोड़ दिया और शनिवार को विश्वविद्यालय में अपना योगदान दे दिया।

ADVERTISEMENT

बोर्ड परीक्षा में हो सकती है परेशानी

जैक के अध्यक्ष परीक्षा से संबंधित सभी गोपनीय कार्यों के प्रमुख होते हैं। प्रश्नपत्र की छपाई से लेकर रिजल्ट तैयार करने और एजेंसी चयन तक की जिम्मेदारी अध्यक्ष पर होती है।

झारखंड बोर्ड की परीक्षाएं 28 जनवरी से शुरू हो रही हैं। 28 जनवरी को आठवीं की बोर्ड परीक्षा होगी, इसके बाद नौवीं की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 11 फरवरी से मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अध्यक्ष पद खाली रहने से बोर्ड परीक्षा प्रक्रिया पर असर पड़ सकता है।

2021 में भी रही थी नियुक्तियों में देरी

गौरतलब है कि 2021 में भी जैक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद चार महीने तक रिक्त रहे थे। सितंबर 2021 में पिछले पदाधिकारियों का कार्यकाल समाप्त हो गया था, जबकि जनवरी 2022 में नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति हुई थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

Exit mobile version