Giridih

खंडोली डैम का होगा सौंदर्यीकरण, डीसी ने निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा..

Share This News

गिरिडीह जिले के बेंगाबाद प्रखंड स्थित खंडोली डैम का उपायुक्त, श्री नमन प्रियेश लकड़ा ने निरीक्षण कर पर्यटन स्थल को विकसित करने की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में पूर्वी वन प्रमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी,बेंगाबाद, कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग, कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। 

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने बताया कि खंडोली पर्यटन स्थल को विकसित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां सुनिश्चित कराई जा रही है। साथ ही साथ खंडोली डैम के सौंदर्यीकरण को लेकर सभी जरूरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है।

इसका मुख्य उद्देश्य खंडोली डैम को प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना है। जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय स्तर के पर्यटकों के लिए सुविधा के लिए खंडोली डैम के सौंदर्यीकरण लिए व्यवस्थाएं सुदृढ़ की जा रही है। खंडोली डैम के चारों तरफ कनेक्टिविटी पर काम किया जायेगा। डैम के चारों तरफ पर्यटक घुमकर प्राकृतिक घटा का आंनद उठा सके इसके लिए पहुंच पथ का निर्माण कराया जायेगा। निरीक्षण के क्रम में बताया गया कि डैम के नीचे नदी पर पुल का निर्माण कराया जाएगा ताकि पर्यटकों को आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। साथ ही पर्यटक नदी के इस पार से उस पर का आनंद उठा सके।

ADVERTISEMENT

इसके अलावे मधवाडीह से खंडोली मोड़ को जोडने वाली बाईपास पथ का भी निर्माण कराया जायेगा तथा बरियारपुर तक कॉरिडोर बनाया जाएगा। साथ ही पर्यटकों के लिए इसे और भी आकर्षक बनाने के लिए सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि यहां के स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे। इसके अलावा उपायुक्त ने बताया कि खंडोली डैम में आने वाली विदेशी पक्षियों के लिए रहने की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराई जाएगी। साथ ही साथ वन विभाग के द्वारा खंडोली डैम के उत्तर किनारे पौधारोपण का कार्य किया जाएगा।

Recent Posts

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की 10वीं वर्षगांठ पर गिरिडीह में निकली जागरूकता रैली”

गिरिडीह: बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान" के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज…

4 hours ago

गिरिडीह में विशेष लोक अदालत का आयोजन, 86 मामलों में हुआ निपटारा

गिरिडीह – जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह द्वारा शनिवार को व्यवहार न्यायालय में परिवारिक वाद…

4 hours ago

Jharkhand E-Kalyan: सत्र 2023-24 के लिए ई- कल्याण छात्रवृत्ति आवेदन की समय सीमा बढ़ी…

रांची: झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत अनुसूचित…

7 hours ago

हिंदी और विज्ञान पेपर लीक मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, ABVP ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

गिरिडीह: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज टावर चौक में राज्य के मुख्यमंत्री…

1 day ago

श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस धूमधाम से मनाया गया

गिरिडीह: श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।…

1 day ago