नई दिल्ली: नए साल 2025 की शुरुआत के साथ, ओयो (OYO) ने अपने नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए अविवाहित जोड़ों (अनमैरिड कपल्स) को होटल में रूम बुक करने पर रोक लगाने का फैसला किया है। अब तक ओयो के माध्यम से जोड़ों को आसानी से रूम बुक करने की सुविधा थी, लेकिन कंपनी की नई गाइडलाइंस के अनुसार, यह सुविधा अब सीमित हो गई है।
यह बदलाव फिलहाल उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर से लागू किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, इस नियम को मेरठ में लागू करने के बाद इसके प्रभाव का आकलन किया जाएगा और आवश्यकतानुसार अन्य शहरों में भी इसे लागू किया जा सकता है।
रिश्ते का प्रमाण देना होगा अनिवार्य
ओयो की नई गाइडलाइंस के अनुसार, अब रूम बुक करने वाले जोड़ों को चेक-इन के समय अपने रिश्ते का वैध प्रमाण देना होगा। यह नियम ऑनलाइन/ऑफलाइन बुकिंग करने वालों पर लागू होगा।
कंपनी का बयान
ओयो के उत्तर भारत के क्षेत्रीय प्रमुख पावस शर्मा ने कहा, “हम ग्राहकों की व्यक्तिगत स्वतंत्रता का सम्मान करते हैं, लेकिन सुरक्षित और जिम्मेदार आतिथ्य प्रथाओं को सुनिश्चित करना भी हमारी प्राथमिकता है। कानून प्रवर्तन और नागरिक समाज की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए, यह फैसला लिया गया है।” उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी इस नीति और इसके प्रभाव की समय-समय पर समीक्षा करती रहेगी।
रांची: झारखंड सरकार ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया में अहम बदलाव करते हुए दौड़ की दूरी…
बिहार पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय…
अक्सर लोग रात में सोने से पहले कुछ न कुछ खाने की आदत डाल लेते…
गढ़वा: झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना, जो महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने…
गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र में हुए उमेश दास हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर…
पलामू: झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बने कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को पुलिस ने मुठभेड़…