गिरिडीह: महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक झारखंड के निर्देशानुसार गिरिडीह जिले में 22 जनवरी 2025 को “जन शिकायत समाधान कार्यक्रम” का आयोजन किया जाएगा।
यह कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे नगर भवन (टाउन हॉल) गिरिडीह में, डुमरी अनुमंडल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डुमरी का कार्यलय परिसर में, बगोदर सरिया अनुमंडल के औरा पंचायत भवन में तथा खोरीमहुआ अनुमंडल के धनवार थाना परिसर में जन शिकायत केन्द्र आयोजित होगी जहां आम नागरिक अपने शिकायत दर्ज़ करा के ऑन द स्पॉट समाधान करा सकते है।
कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों की शिकायतों को सुनना और उनके त्वरित समाधान की प्रक्रिया सुनिश्चित करना है। इसमें भूमि विवाद, व्यक्तिगत शिकायतें, पुलिस कार्यवाही से संबंधित समस्याएं, और अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों का समाधान किया जाएगा।
गिरिडीह पुलिस ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपनी शिकायतों को दर्ज कराएं। अधिक से अधिक लोग अपनी समस्याओं को लेकर कार्यक्रम में शामिल हों, ताकि संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में उनका निपटारा किया जा सके।
शिकायत दर्ज करने के लिए हेल्पलाइन
जिला पुलिस ने नागरिकों की सुविधा के लिए मोबाइल नंबर 9241891347 और ईमेल आईडी jansikayat@giridih@jhpolice.gov.in भी जारी किया है। लोग अपनी समस्याओं को इन माध्यमों से भी साझा कर सकते हैं।
गिरिडीह: बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान" के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज…
गिरिडीह – जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह द्वारा शनिवार को व्यवहार न्यायालय में परिवारिक वाद…
रांची: झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत अनुसूचित…
गिरिडीह: झारखंड में मैट्रिक परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने के बाद पूरे राज्य में…
गिरिडीह: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज टावर चौक में राज्य के मुख्यमंत्री…
गिरिडीह: श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।…