अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित हुई सलीमा टेटे: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बाबूलाल मरांडी ने दी बधाई..

Share This News

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान और झारखंड के सिमडेगा जिले की बेटी सलीमा टेटे को उनकी उत्कृष्ट खेल उपलब्धियों के लिए ‘अर्जुन पुरस्कार 2024’ से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में सलीमा समेत देश के 32 खिलाड़ियों को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया।

नेताओं ने दी बधाई

सलीमा की इस उपलब्धि पर झारखंड में खुशी की लहर है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सलीमा को बधाई दी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर लिखा, “अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित झारखंड की बेटी और प्रतिभावान हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे को बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। आप अपने उम्दा खेल और नेतृत्व से हॉकी में नित नए आयाम स्थापित करें।” उन्होंने अन्य सभी सम्मानित खिलाड़ियों को भी बधाई दी।

वहीं, बाबूलाल मरांडी ने कहा, “सलीमा टेटे की यह उपलब्धि पूरे झारखंड के लिए गर्व का क्षण है। उन्हें अर्जुन पुरस्कार मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”

सिमडेगा से अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक का सफर

सलीमा टेटे सिमडेगा जिले के बड़की छापर गांव की रहने वाली हैं। सादगी से भरे माहौल में पली-बढ़ी सलीमा ने कड़ी मेहनत और लगन से भारतीय महिला हॉकी टीम में जगह बनाई और अब वह टीम की कप्तान के रूप में देश का नेतृत्व कर रही हैं। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे झारखंड में गर्व और उत्साह का माहौल है।

उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिला सम्मान

‘अर्जुन पुरस्कार’ खिलाड़ियों को उनके खेल में असाधारण प्रदर्शन के लिए दिया जाता हैं।