Giridih

“पोषण भी, पढ़ाई भी” कार्यक्रम का तीन दिवसीय प्रशिक्षण होटल श्याम सरोवर, गिरिडीह में आयोजित…

Share This News

गिरिडीह:-“पोषण भी, पढ़ाई भी” का तीन दिवसीय प्रशिक्षण होटल श्याम सरोवर, गिरिडीह में श्रीमती स्नेह कश्यप, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, गिरिडीह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। मौके पर श्रीमती शुसाना केरकेट्टा, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मौजूद रही। 

प्रशिक्ष‌ण का विषय प्रवेश कराते हुए श्रीमती सुसाना केरकेट्टा, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, गिरिडीह सदर ने कहा कि तीन दिवसीय पोषण भी पढ़ाई भी प्रशिक्ष‌ण में ससमय उपस्थित कर प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही उक्त प्रशिक्षण में नई शिक्षा निति के अनुरूप पाठ्‌यक्रम पर प्रशिक्षण दिया जायेगा।

श्री अनुज कुमार वर्मा, जिला परियोजना सहायक पोषण अभियान, गिरिडीह के द्वारा बताया गया कि पोषण भी पढ़ाई भी प्रशिक्षण में नवचेतना पाठ्‌यक्रम में-3 वर्ष के बच्चों के लिए तैयार किया गया है। और आधारशिला पाठ्‌यक्रम में 3-6 वर्ष के बच्चों के लिए तैयार किया गया है। साथ ही पोषण ट्रैकर पर भी चर्चा किया गया। 

इसके अलावा श्रीमती मेरी टुड्डू, जिला पोषण समन्वयक के द्वारा ECCE पर विशेष तौर पर बताया गया। साथ ही बच्चों को समय-समय पर टीकाकरण, गर्भवती माताओं का जाँच आदि पर विशेष रूप से चर्चा किया गया। 

श्री विकास कुमार जिला प्रबंधक, समर अभियान के द्वारा वृद्धि निगरानी पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही सही तरीके से क्यों एक गर्भवती माताओं का वजन, ऊंचाई आदि पर चर्चा किया गया।

श्रीमती किरण प्रसाद, महिला पर्यवेक्षिका सह-मास्टर ट्रेनर के द्वारा ECCE पर विडियो दिखाकर विस्तार पूर्वक बताया गया। उक्त प्रशिक्षण में सदर परियोजना के कुल 100 सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसका संचालन दिनांक 07 जनवरी 2025 तक चलेगा।

 

Recent Posts

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की 10वीं वर्षगांठ पर गिरिडीह में निकली जागरूकता रैली”

गिरिडीह: बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान" के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज…

5 hours ago

गिरिडीह में विशेष लोक अदालत का आयोजन, 86 मामलों में हुआ निपटारा

गिरिडीह – जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह द्वारा शनिवार को व्यवहार न्यायालय में परिवारिक वाद…

5 hours ago

Jharkhand E-Kalyan: सत्र 2023-24 के लिए ई- कल्याण छात्रवृत्ति आवेदन की समय सीमा बढ़ी…

रांची: झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत अनुसूचित…

8 hours ago

हिंदी और विज्ञान पेपर लीक मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, ABVP ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

गिरिडीह: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज टावर चौक में राज्य के मुख्यमंत्री…

1 day ago

श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस धूमधाम से मनाया गया

गिरिडीह: श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।…

1 day ago