Giridih

केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने गिरिडीह समाहरणालय परिसर में बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं के तहत किया पौधारोपण…

Share This News

गिरिडीह:-“बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान” के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज गिरिडीह समाहरणालय परिसर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। माननीय केंद्रीय मंत्री, महिला एवम बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार, श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान” के तहत पौधारोपण किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य एक बेटी -एक पौधा मिशन के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन कर समाज को बेटी बचाओ-पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया गया।

मौके पर माननीय मंत्री महोदया ने मीडिया बंधुओ को संबोधित करते हुए कहा कि पौधेरोपण एक सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा ही नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण संस्कार है। बेटी के जन्म पर भी समाज में फैली गलत धारणाओं को मिटाकर हम एक सुदृढ़ समाज व सकारात्मक सोच के साथ जीवन व्यतीत कर सकते है। जिस प्रकार बेटी ही समाज के उत्थान का कारण बन सकती हैं। उसी प्रकार बिना पेड़-पौधों के हम जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। इस प्रकार की गतिविधियों से हम समाज को बेटी बचाओ और प्रकृति संरक्षण दोनों का ही संदेश दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बेहद जरूरी है। इस दौरान सेल्फी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य किशोरियों को लेकर समाज में फैली हुई भेदभाव को मिटाना है। साथ ही जेंडर राशियों में भी सुधार करना है। 

मौके पर उपायुक्त, श्री नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान एवं वृक्ष की सुरक्षा के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। जन्म लेने के बाद से स्नातक तक लड़कियों को सहायता राशि दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेटी एवं वृक्ष की रक्षा करना सबका दायित्व है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

मौके पर उप विकास आयुक्त, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कोषागार पदाधिकारी समेत जिला के अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Recent Posts

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की 10वीं वर्षगांठ पर गिरिडीह में निकली जागरूकता रैली”

गिरिडीह: बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान" के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज…

4 hours ago

गिरिडीह में विशेष लोक अदालत का आयोजन, 86 मामलों में हुआ निपटारा

गिरिडीह – जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह द्वारा शनिवार को व्यवहार न्यायालय में परिवारिक वाद…

5 hours ago

Jharkhand E-Kalyan: सत्र 2023-24 के लिए ई- कल्याण छात्रवृत्ति आवेदन की समय सीमा बढ़ी…

रांची: झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत अनुसूचित…

7 hours ago

हिंदी और विज्ञान पेपर लीक मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, ABVP ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

गिरिडीह: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज टावर चौक में राज्य के मुख्यमंत्री…

1 day ago

श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस धूमधाम से मनाया गया

गिरिडीह: श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।…

1 day ago