Giridih

स्पेक्ट्रम करियर इंस्टीट्यूट के 5 छात्रों ने JEE Mains 2025 में हासिल की शानदार सफलता

Share This News

स्पेक्ट्रम करियर इंस्टीट्यूट के होनहार पांच छात्रों ने JEE Mains 2025 Session -1 में 90 परसेंटाइल से ज्यादा अर्जित कर इंस्टीट्यूट का नाम रोशन किया। आयुष कुमार (96.349 परसेंटाइल ) ,कारण कुमार यादव ( 95.11 परसेंटाइल) , सचिन कुमार यादव (94.02 परसेंटाइल) ,प्रियंका कुमारी (92.16 परसेंटाइल) , रूपाली वर्मा(91.05 परसेंटाइल), अंतरिक्ष आर्य (85.48 परसेंटाइल) ने अच्छा स्कोर किया। इस सफलता के साथ, स्पेक्ट्रम करियर इंस्टीट्यूट के 17 छात्रों में 8 छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई।

छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय ऐकेडमी के अनुशासित शैक्षणिक माहौल और शिक्षकों की मेहनत को दिया। उन्होंने बताया कि सारगर्भित शिक्षण, उच्चस्तरीय पाठ्यसामग्री, क्विज़ संचालन एवं उनका विश्लेषणात्मक मूल्यांकन परीक्षा की तैयारी में बेहद सहायक रहा। इंस्टीट्यूट द्वारा संचालित टेस्ट सीरीज़ बैट्स ने उनके आत्मविश्वास को मजबूत किया और परीक्षा के डर को समाप्त कर दिया।

संस्थान के निदेशक Er Mithilesh kumar, Er Pradeep Kumar और Er Basant Kumar ने छात्रों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले अप्रैल session के JEE Mains और IIT-advance परीक्षा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि IIT JEE और NEET के Passout बैच 12th Board exam के तुरंत बाद 2 अप्रैल से शुरू की जाएगी जिसका नामांकन शुरू है।

सफल छात्रों के अभिभावकों ने भी ऐकेडमी और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मेहनत और मार्गदर्शन ने छात्रों को सही दिशा दी, जिसका परिणाम आज सभी के सामने है।

Recent Posts

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की 10वीं वर्षगांठ पर गिरिडीह में निकली जागरूकता रैली”

गिरिडीह: बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान" के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज…

4 hours ago

गिरिडीह में विशेष लोक अदालत का आयोजन, 86 मामलों में हुआ निपटारा

गिरिडीह – जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह द्वारा शनिवार को व्यवहार न्यायालय में परिवारिक वाद…

5 hours ago

Jharkhand E-Kalyan: सत्र 2023-24 के लिए ई- कल्याण छात्रवृत्ति आवेदन की समय सीमा बढ़ी…

रांची: झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत अनुसूचित…

7 hours ago

हिंदी और विज्ञान पेपर लीक मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, ABVP ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

गिरिडीह: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज टावर चौक में राज्य के मुख्यमंत्री…

1 day ago

श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस धूमधाम से मनाया गया

गिरिडीह: श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।…

1 day ago