Giridih

गिरिडीह में मैट्रिक और इंटर बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रशासनिक कवायद तेज, उपायुक्त ने स्कूलों का किया निरीक्षण..

Share This News

गिरिडीह: झारखंड बोर्ड की मैट्रिक और इंटर परीक्षा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने परीक्षा के सफल और कदाचारमुक्त संचालन के लिए अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए हैं।

इसी कड़ी में सोमवार को उपायुक्त ने हाई स्कूल, गिरिडीह का निरीक्षण कर परीक्षा केंद्रों पर सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा के दौरान निष्पक्षता बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्टेटिक मजिस्ट्रेट, फ्लाइंग मजिस्ट्रेट, पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट, केंद्राधीक्षक, पुलिस बल एवं अन्य प्रतिनियुक्त अधिकारियों को सतर्क और सक्रिय रहने के निर्देश दिए।

11 फरवरी से 3 मार्च तक चलेगी परीक्षा

उपायुक्त ने बताया कि झारखंड बोर्ड की मैट्रिक और इंटर परीक्षा 11 फरवरी से 3 मार्च 2025 तक आयोजित होगी।

मैट्रिक की परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होगी।

इंटर की परीक्षा द्वितीय पाली में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी।

परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा। सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक दंडाधिकारी और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है। उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन परीक्षार्थियों को सुरक्षित और निष्पक्ष माहौल देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

 

Recent Posts

हिंदी और विज्ञान पेपर लीक मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, ABVP ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

गिरिडीह: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज टावर चौक में राज्य के मुख्यमंत्री…

2 hours ago

श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस धूमधाम से मनाया गया

गिरिडीह: श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।…

4 hours ago

गिरिडीह में भीषण सड़क दुर्घटना, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो मैट्रिक छात्रों की दर्दनाक मौत…

गिरिडीह: जिले में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे लोगों में भय…

5 hours ago

गिरिडीह उपायुक्त कार्यालय में प्रधान सहायक एवं उच्च वर्गीय लिपिक के नव पदस्थापित कर्मियों का किया गया स्वागत..

गिरिडीह: उपायुक्त कार्यालय में प्रधान सहायक एवं उच्च वर्गीय लिपिक के रूप में चयनित कर्मियों…

6 hours ago

जलसहिया संघ की बैठक संपन्न, 3 मार्च को धरना देने का निर्णय

गिरिडीह: झारखंड राज्य महिला जलसहिया कर्मचारी संघ की जिला शाखा गिरिडीह की बैठक आज किरण…

6 hours ago

नाखूनों के रंग और बनावट से जानें सेहत का हाल, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

हमारे शरीर के स्वास्थ्य का संकेत केवल चेहरे या त्वचा से ही नहीं, बल्कि नाखूनों…

9 hours ago