Giridih

अधिवक्ताओं के ग्रुप जीवन बीमा योजना में आई तेजी, एक सप्ताह के भीतर भरें फॉर्म – चुन्नू कांत

Share This News

गिरिडीह: राज्यभर के अधिवक्ताओं के लिए शुरू की गई ग्रुप जीवन बीमा योजना के कार्य में तेजी लाई जा रही है। गिरिडीह जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव चुन्नू कांत ने बुधवार को राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन से मुलाकात कर इस योजना को प्रभावी रूप से लागू करने को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि महाधिवक्ता ने योजना की गति तेज करने का निर्देश दिया है।

चुन्नू कांत ने कहा कि यह योजना अधिवक्ताओं के लिए अत्यंत लाभकारी है, क्योंकि भारी संख्या में अधिवक्ताओं की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होती। ऐसे में किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या के समय यह बीमा सुरक्षा कवच की तरह काम करेगा। राज्य सरकार द्वारा लिया गया यह निर्णय स्वागत योग्य है।

उन्होंने बताया कि गिरिडीह में पहले बीमा फॉर्म कम उपलब्ध थे, लेकिन महाधिवक्ता कार्यालय से अब पर्याप्त संख्या में फॉर्म उपलब्ध करा दिए गए हैं। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से आग्रह किया कि जो लोग अभी तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं, वे एक सप्ताह के भीतर यानी 12 फरवरी तक अपना फॉर्म भर दें। इसके बाद सभी फॉर्म को राज्य मुख्यालय में जमा किया जाएगा, जिससे अधिवक्ताओं को जल्द से जल्द बीमा कार्ड मिल सके।

इसके साथ ही गिरिडीह जिला अधिवक्ता संघ की ओर से चुन्नू कांत ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए राज्य सरकार का आभार जताया।

 

Recent Posts

रजिस्टर-टू सत्यापन की मांग को लेकर किसान जनता पार्टी का धरना, उग्र आंदोलन की चेतावनी

गिरिडीह: जमुआ, बगोदर और गांडेय अंचल की तरह बेंगाबाद, गिरिडीह एवं तिसरी अंचल में भी…

3 hours ago

होली पर गिरिडीह में शराब की बिक्री रहेगी बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश

गिरिडीह: होली पर्व 2025 के अवसर पर गिरिडीह जिले में सभी प्रकार की खुदरा उत्पाद…

5 hours ago

मिलावट के खिलाफ सख्त कार्रवाई, खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने बेंगाबाद में चलाया जांच अभियान

गिरिडीह: मिलावट के विरुद्ध अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने मंगलवार को बेंगाबाद के…

5 hours ago

झारखंड पुलिस भर्ती दौड़ में बड़ा बदलाव,कैबिनेट से मिली मंजूरी… जानें अब कितना होगा दौड़..

रांची: झारखंड सरकार ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया में अहम बदलाव करते हुए दौड़ की दूरी…

9 hours ago

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी, 19,838 पदों पर होगी भर्ती

बिहार पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय…

14 hours ago

रात में सोने से पहले आप भी खाते हैं ये चीजें? हो जाएं सावधान, वरना हो सकती हैं गंभीर बीमारियां!

अक्सर लोग रात में सोने से पहले कुछ न कुछ खाने की आदत डाल लेते…

14 hours ago