Jharkhand

बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना, मैट्रिक परीक्षा पेपर लीक कांड की सीबीआई जांच की मांग

Share This News

रांची: झारखंड की मैट्रिक परीक्षा में पेपर लीक का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस घटना के लिए सीधे तौर पर हेमंत सोरेन सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि झारखंड में पहली बार मैट्रिक परीक्षा का पेपर लीक हुआ है, जिससे प्रदेश एक बार फिर शर्मसार हुआ है।

बाबूलाल मरांडी ने X के माध्यम से कहा, “पेपर लीक माफिया के रूप में कुख्यात हेमंत सरकार ने झारखंड को फिर से शर्मसार कर दिया है। पूरी संभावना है कि JSSC-CGL परीक्षा का पेपर लीक करने वाले मुख्यमंत्री के करीबी गिरोह ने ही इस कांड को अंजाम दिया है।”

बता दें कि विज्ञान विषय का प्रश्न पत्र परीक्षा शुरू होने से पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। परीक्षा के दौरान जब प्रश्न पत्र से मिलान किया गया, तो दोनों एक समान पाए गए। इस घटना के बाद झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के अध्यक्ष ने भी पेपर लीक की पुष्टि की है। हालांकि, शिक्षा विभाग के अधिकारी इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं।

बाबूलाल मरांडी ने इस पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि “मैट्रिक परीक्षा में पेपर लीक की घटना अस्वीकार्य है। शिक्षा मंत्री और जैक अध्यक्ष नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत इस्तीफा दें। राज्य सरकार को इस कांड की सीबीआई जांच की अनुशंसा कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।”

 

Recent Posts

हिंदी और विज्ञान पेपर लीक मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, ABVP ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

गिरिडीह: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज टावर चौक में राज्य के मुख्यमंत्री…

2 hours ago

श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस धूमधाम से मनाया गया

गिरिडीह: श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।…

4 hours ago

गिरिडीह में भीषण सड़क दुर्घटना, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो मैट्रिक छात्रों की दर्दनाक मौत…

गिरिडीह: जिले में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे लोगों में भय…

5 hours ago

गिरिडीह उपायुक्त कार्यालय में प्रधान सहायक एवं उच्च वर्गीय लिपिक के नव पदस्थापित कर्मियों का किया गया स्वागत..

गिरिडीह: उपायुक्त कार्यालय में प्रधान सहायक एवं उच्च वर्गीय लिपिक के रूप में चयनित कर्मियों…

6 hours ago

जलसहिया संघ की बैठक संपन्न, 3 मार्च को धरना देने का निर्णय

गिरिडीह: झारखंड राज्य महिला जलसहिया कर्मचारी संघ की जिला शाखा गिरिडीह की बैठक आज किरण…

6 hours ago

नाखूनों के रंग और बनावट से जानें सेहत का हाल, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

हमारे शरीर के स्वास्थ्य का संकेत केवल चेहरे या त्वचा से ही नहीं, बल्कि नाखूनों…

9 hours ago