गिरिडीह: भारतीय जनता पार्टी की ओर से आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर गिरिडीह विधानसभा के पुर्व विधायक श्री निर्भय कुमार शाहाबादी के आवासीय कार्यालय में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम में गाण्डे विधानसभा के पूर्व विधायक श्री लक्ष्मण स्वर्णकार, भाजपा के वरिष्ठ नेता संत कुमार लल्लू, पूर्व जिला महामंत्री श्री चंद्र सिन्हा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्री संजय सिंह, जिला किसान मोर्चा के अनुप सिन्हा, पूर्व नगर अध्यक्ष पप्पू सिंह संजीत, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रकाश दास सहित कई गणमान्य नेता एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस दौरान सभी नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और उनके एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को आत्मसात करने की अपील की। साथ ही, भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

हमारा उद्देश्य जनता को विश्वसनीय और तथ्यात्मक जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सूचित और सशक्त हो सकें।
“खबरें, जो आपकी आवाज़ बनें”