Giridih

गिरिडीह में चौकीदार भर्ती प्रक्रिया में देरी से अभ्यर्थियों में आक्रोश, उपायुक्त कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

Share This News

गिरिडीह: जिले में चौकीदार भर्ती प्रक्रिया में अनावश्यक देरी को लेकर अभ्यर्थियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। अभ्यर्थियों ने उपायुक्त कार्यालय में ज्ञापन सौंपते हुए जल्द से जल्द मेधा सूची जारी करने की मांग की है। लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई, जिससे नाराज अभ्यर्थियों ने उपायुक्त कार्यालय के समीप अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

पिछले साल शुरू हुई थी भर्ती प्रक्रिया

अक्टूबर 2023 में झारखंड के विभिन्न जिलों में चौकीदार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। गिरिडीह सहित अन्य जिलों में भी अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए थे। कई जिलों में लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण और अन्य प्रक्रियाएं पूरी कर अभ्यर्थियों की नियुक्ति कर दी गई, लेकिन गिरिडीह में अब तक मेधा सूची जारी नहीं की गई है।

अभ्यर्थियों ने उठाई जल्द नियुक्ति की मांग

भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी को लेकर अभ्यर्थियों ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई करने की अपील की है। धरने पर बैठे अभ्यर्थियों का कहना है कि वे लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है।

अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही मेधा सूची जारी नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। वहीं, इस मामले में प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

 

Recent Posts

झामुमो गिरिडीह का होली मिलन समारोह, मंत्री सुदिव्य कुमार ने कार्यकर्ताओं संग मनाया त्योहार…

गिरिडीह। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) गिरिडीह जिला कार्यालय में रविवार को होली मिलन समारोह का…

8 hours ago

झारखंड में बढ़ती गर्मी: तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना, 4 दिन का येलो अलर्ट जारी

झारखंड में भीषण गर्मी का दौर जारी है, और राज्य का अधिकतम तापमान 39 डिग्री…

10 hours ago

क्यों पहनते हैं डॉक्टर सफेद कोट? क्या हर डॉक्टर सफेद कोट पहनता है? जानिए इसके पीछे की रोचक वजह

अगर आप किसी डॉक्टर को देखें तो उनकी पहचान सफेद कोट से होती है। लेकिन…

13 hours ago

झारखंड : साइबर अपराधियों ने बदला ठिकाना, इस जिले ने जामताड़ा को पीछे छोड़ देश के तीसरे नंबर पर जमाया कब्जा

झारखंड में साइबर अपराध का नेटवर्क तेजी से फैल रहा है। कभी 'साइबर ठगी की…

14 hours ago

झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती, 10,000 से अधिक पदों पर होगी नियुक्ति

रांची: झारखंड सरकार राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर…

18 hours ago

BUSINESS IDEAS: गर्मी में कमाएं अच्छा पैसा, शुरू करें इस चीज़ का बिजनेस और पाए बेहतरीन मुनाफा..

अगर आप बेरोजगार हैं और इस चिलचिलाती गर्मी में अच्छा पैसा कमाना चाहते हैं, तो…

20 hours ago