गिरिडीह कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई-1 के तत्वावधान में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार थे, जबकि कार्यक्रम का संचालन प्रोग्राम ऑफिसर प्रो. धर्मेंद्र कुमार वर्मा ने किया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज न केवल महाराष्ट्र बल्कि पूरे भारत के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने अपनी नीतियों, शौर्य और संगठन क्षमता से भारत के इतिहास में एक अमिट छाप छोड़ी है। उनके सम्मान में महाराष्ट्र में शिवाजी के नाम पर एयरपोर्ट, टर्मिनल, रेलवे स्टेशन आदि बनाए गए हैं, जो उनके योगदान को दर्शाते हैं।
प्रो. धर्मेंद्र कुमार वर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज को भारतीय नौसेना (नेवी) के जनक के रूप में याद किया जाता है। उन्होंने समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए नौसेना का गठन किया, जो आज भी भारत की सुरक्षा में अहम भूमिका निभा रही है। शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक संपूर्ण भारतवासियों के लिए गर्व और गौरव का विषय है, जिसे युगों-युगों तक याद रखा जाएगा।
इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई-1 के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में सुजल, अनुराग, सागर, सुशांत, रुचि, निलेश, अंकित, राहुल, प्रिंस, सुधांशु, कौशल सहित कई स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी रही।
कार्यक्रम का समापन छत्रपति शिवाजी महाराज की जयकारों के साथ किया गया, जिससे समूचा परिसर राष्ट्रभक्ति और प्रेरणा के भाव से ओत-प्रोत हो उठा।
हमारा उद्देश्य जनता को विश्वसनीय और तथ्यात्मक जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सूचित और सशक्त हो सकें।
“खबरें, जो आपकी आवाज़ बनें”
गिरिडीह: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज टावर चौक में राज्य के मुख्यमंत्री…
गिरिडीह: श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।…
गिरिडीह: जिले में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे लोगों में भय…
गिरिडीह: उपायुक्त कार्यालय में प्रधान सहायक एवं उच्च वर्गीय लिपिक के रूप में चयनित कर्मियों…
गिरिडीह: झारखंड राज्य महिला जलसहिया कर्मचारी संघ की जिला शाखा गिरिडीह की बैठक आज किरण…
हमारे शरीर के स्वास्थ्य का संकेत केवल चेहरे या त्वचा से ही नहीं, बल्कि नाखूनों…