Devri

देवरी: नाबालिग बच्ची की हत्या का मामला सुलझा, गुजरात से आरोपी गिरफ्तार…

Share This News

गिरिडीह: गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत चतरो तुरिया टोला गांव से लापता हुई नाबालिग बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। इस सनसनीखेज घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने गुजरात के सूरत से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 31 जनवरी 2025 को बच्ची के लापता होने की सूचना पर देवरी थाना में कांड संख्या 08/2025 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। इसी दौरान 3 फरवरी 2025 को देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के चितोलोढिया गांव में एक नाबालिग बच्ची का लावारिस शव बरामद हुआ। शव की पहचान देवरी से लापता बच्ची के रूप में की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए गिरिडीह पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खोरीमहुआ के नेतृत्व में एक एसआईटी (विशेष जांच टीम) का गठन किया गया। एसआईटी ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर सूरत में छापेमारी कर संदिग्ध आरोपी राजकुमार हाजरा को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

रंजिश के कारण की गई थी हत्या

आरोपी ने बताया कि उसने अपने सहयोगी अनिता देवी (पति- अयोध्या तूरी, निवासी- चतरो तुरिया टोला, थाना- देवरी, जिला- गिरिडीह) के साथ मिलकर पुरानी रंजिश के कारण बच्ची का अपहरण किया और उसकी हत्या कर शव को देवघर जिले के चितोलोढिया गांव में झाड़ियों में फेंक दिया।

गिरफ्तार मुख्य आरोपी राजकुमार हाजरा (पिता- स्व. पोखन हाजरा, निवासी- पुरनी गाडियां, थाना- देवरी, जिला- गिरिडीह) के खिलाफ पहले से भी देवरी थाना में छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इस मामले में इस्तेमाल की गई ग्लैमर मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

गिरफ्तार दोनों आरोपियों को 10 फरवरी 2025 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है ताकि अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भी पहचान की जा सके।

Share
Published by
Niranjan Kumar

Recent Posts

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की 10वीं वर्षगांठ पर गिरिडीह में निकली जागरूकता रैली”

गिरिडीह: बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान" के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज…

3 hours ago

गिरिडीह में विशेष लोक अदालत का आयोजन, 86 मामलों में हुआ निपटारा

गिरिडीह – जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह द्वारा शनिवार को व्यवहार न्यायालय में परिवारिक वाद…

4 hours ago

Jharkhand E-Kalyan: सत्र 2023-24 के लिए ई- कल्याण छात्रवृत्ति आवेदन की समय सीमा बढ़ी…

रांची: झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत अनुसूचित…

6 hours ago

हिंदी और विज्ञान पेपर लीक मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, ABVP ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

गिरिडीह: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज टावर चौक में राज्य के मुख्यमंत्री…

1 day ago

श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस धूमधाम से मनाया गया

गिरिडीह: श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।…

1 day ago