गिरिडीह:- जिला स्तरीय उद्यानिकी कार्यशाला विवाह भवन झंडा मैदान गिरिडीह में आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष एवं उप विकास आयुक्त महोदया के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। उद्यान विभाग द्वारा यह कार्यशाला के माध्यम से उद्यान से संबंधित किए गए कार्यों को प्रदर्शित किया गया।
उप विकास आयुक्त महोदया द्वारा उपस्थित बागवानी करने वाले किसानों को कार्यशाला का लाभ लेने की बात कही गई। साथ ही साथ उनके द्वारा का बताया गया कि कार्यशाला के माध्यम से जिले में कृषि सहायक विभाग यथा मत्स्य पशुपालन काव्या कृषि सहकारिता संरक्षण मिट्टी जांच एवं भूमि संरक्षण विभाग से चलाई जा रही किसानों के लिए योजनाओं को बताया जा रहा है सभी किसान अच्छी तरह से समझ कर संबंधित विभाग से लाभ उठाएं।
मौके पर उपस्थित जिला परिषद अध्यक्ष महोदया द्वारा भी किसानों एवं पदाधिकारी का मनोबल एवं हौसला बढ़ते हुए बताया गया कि उद्यान विभाग से शिमला मिर्च मशरूम मधुमक्खी पालन पर चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेकर किसान आमदनी बढ़ाएं किसान सिंचाई की सुविधा के लिए कार्यालय में जानकारी लेकर संबंधित विभाग से संपर्क करें।
जिला स्तरीय उद्यान की कार्यशाला का उद्देश्य एवं गिरिडीह में चलाई जा रही किसानों के लिए योजनाएं जो उद्यान विभाग से चलाई जा रही है। मुख्य रूप से राज्य बागवानी मिशन, गैर बागवानी मिशन ,मधुमक्खी पालन एवं मशरुम उत्पादन से संबंधित जानकारी जिला उद्यान पदाधिकारी श्री वरुण कुमार द्वारा दी गई इनके अतिरिक्त डीडीएम नाबार्ड द्वारा भी बताया गया की उद्यान लगाने वाले किसान केवल फल, फूल, सब्जी पर ही आश्रित नहीं रहे इसके अतिरिक्त प्रोसेसिंग मसाले की खेती सुगंधित पौधे की खेती औषधि खेती आदि करके उद्यमी बन सकते हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ द्वारा पौधे की संरक्षित खेती करने हेतु बीज उपचार एवं घर में कीटनाशी तैयार करने हेतु नीम कीटनाशी के बारे में बताया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री रमेश कुमार प्रखंड तकनीकी प्रबंधक गिरिडीह द्वारा किया गया। कार्यशाला के साथ-साथ मशरूम मधुमक्खी फल सब्जी नर्सरी आदि का स्टॉल लगाया गया था जिसका अवलोकन मुख्य अतिथि एवं भाग लेने वाले कृषकों द्वारा किया गया।
इसके साथ-साथ जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, भूमि संरक्षण पदाधिकारी, उप परियोजना निदेशक आत्मा एवं कृषि एवं कृषि सहायक विभागके सभी पदाधिकारी ,कर्मी ,उद्यान मित्र किसान मित्र प्रखंड के प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक के साथ-साथ लगभग 550 किसानों द्वारा भाग लिया गया।

हमारा उद्देश्य जनता को विश्वसनीय और तथ्यात्मक जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सूचित और सशक्त हो सकें।
“खबरें, जो आपकी आवाज़ बनें”