Giridih

गिरिडीह झंडा मैदान में किसानों का धरना, अंचल अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप

Share This News

गिरिडीह: झारखंड उच्च न्यायालय और अपर समाहर्ता गिरिडीह के आदेश के अनुपालन की मांग को लेकर मंगलवार को गिरिडीह सदर अंचल के किसानों ने झंडा मैदान में जोरदार प्रदर्शन किया। किसान जनता पार्टी के सदर अंचल अध्यक्ष मुकेश राय के नेतृत्व में सैकड़ों किसान धरने पर बैठे और गिरिडीह के अंचल अधिकारी मो. असलम के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने आरोप लगाया कि अंचल अधिकारी बिना घूस लिए रजिस्टर टू की प्रति जारी नहीं कर रहे हैं, जिससे गरीब किसान अपने जमीन के कागजात नहीं ले पा रहे हैं।

उच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना का आरोप

धरना को संबोधित करते हुए किसान जनता पार्टी के कार्यालय सचिव विजय कुमार ने बताया कि गिरिडीह सदर अंचल के किसान पिछले चार वर्षों से रजिस्टर टू की सत्यापित प्रति प्राप्त करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। मामला झारखंड उच्च न्यायालय तक पहुंचा, जहां रिट याचिका संख्या 5925/2022 पर सुनवाई करते हुए अदालत ने 27 फरवरी 2024 को चार सप्ताह के भीतर सत्यापित प्रति जारी करने का आदेश दिया था। इसके बाद अपर समाहर्ता गिरिडीह ने 8 अक्टूबर 2024 को सभी अंचल अधिकारियों को इस आदेश का पालन करने का निर्देश दिया।

बगोदर और जमुआ के अंचल अधिकारी न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए किसानों को रजिस्टर टू दे रहे हैं, लेकिन गिरिडीह सदर अंचल के अधिकारी मो. असलम पर इसे लागू न करने का आरोप है। किसान नेताओं का कहना है कि वह घूस लिए बिना रजिस्टर टू देने को तैयार नहीं हैं, जिससे किसानों को भारी परेशानी हो रही है।

अंचल अधिकारी की बर्खास्तगी और संपत्ति जांच की मांग

धरना को संबोधित करते हुए किसान जनता पार्टी के संरक्षक सुकुल नारायण देव ने कहा कि झारखंड सरकार ने छह महीने के भीतर जमीन सर्वेक्षण पूरा करने का हलफनामा उच्च न्यायालय में दिया है। ऐसे में मो. असलम रजिस्टर टू जारी नहीं कर रहे ताकि सर्वेक्षण के दौरान किसानों से जबरन पैसे वसूले जा सकें।

पार्टी के संयोजक दासो मुर्मू ने आरोप लगाया कि गिरिडीह सदर अंचल देश का ऐसा इकलौता अंचल है, जहां घूसखोरी के खिलाफ आवाज उठाने वाले किसानों को अंचल के कर्मियों से पिटवाया जाता है और उनके वीडियो वायरल किए जाते हैं, ताकि कोई रैयत बिना रिश्वत दिए अपने कागजात लेने की हिम्मत न कर सके।

धरना प्रदर्शन के बाद किसान जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त और अपर समाहर्ता को ज्ञापन सौंपा। इसमें गिरिडीह सदर अंचल में बिना रिश्वत रजिस्टर टू जारी करने की व्यवस्था लागू करने, अंचल अधिकारी मो. असलम की संपत्ति की जांच कराने, उन पर एफआईआर दर्ज करने और उनकी बर्खास्तगी की मांग की गई।

धरना प्रदर्शन में सैकड़ों किसान शामिल

धरना प्रदर्शन में किसान जनता पार्टी के महासचिव भागीरथ राय, कार्यकारी अध्यक्ष जोगेश्वर ठाकुर, उपाध्यक्ष कुदरत अली, नीलम कुमारी, छात्रधारी सिंह, सरिता देवी, जहांगीर अंसारी, टीपन ठाकुर, महादेव विश्वकर्मा, सरजू हंसदा, बासुदेव महतो, धनेश्वर मरांडी, मंसूर मियां, कुर्बान मियां, पुष्पा मुर्मू, एलिजाबेथ मुर्मू सहित सैकड़ों किसान शामिल रहे।

धरना के दौरान किसानों ने “गिरिडीह सीओ को बर्खास्त करो,” “बिना घूस का रजिस्टर टू देना होगा,” और “सरकारी अफसर कैसा हो, जमुआ-बगोदर के सीओ जैसा हो” जैसे नारे लगाए।

Recent Posts

झारखंड पुलिस भर्ती दौड़ में बड़ा बदलाव,कैबिनेट से मिली मंजूरी… जानें अब कितना होगा दौड़..

रांची: झारखंड सरकार ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया में अहम बदलाव करते हुए दौड़ की दूरी…

2 hours ago

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी, 19,838 पदों पर होगी भर्ती

बिहार पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय…

7 hours ago

रात में सोने से पहले आप भी खाते हैं ये चीजें? हो जाएं सावधान, वरना हो सकती हैं गंभीर बीमारियां!

अक्सर लोग रात में सोने से पहले कुछ न कुछ खाने की आदत डाल लेते…

7 hours ago

मंईयां सम्मान योजना के पैसे बने काल, ससुरालवालों ने बहू की कर दी हत्या

गढ़वा: झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना, जो महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने…

7 hours ago

गिरिडीह में हत्या कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र में हुए उमेश दास हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर…

19 hours ago

झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को झारखंड पुलिस ने किया एनकाउंटर..

पलामू: झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बने कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को पुलिस ने मुठभेड़…

1 day ago