गिरिडीह: अखिल भारतीय मजदूर कल्याण सेवा संघ की ओर से आज नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता प्रणव वर्मा ने किया। इस अवसर पर स्थानीय मुखिया और संस्था के सचिव रोहित वर्मा भी मौजूद रहे।
चिकित्सा शिविर में गिरिडीह के प्रसिद्ध चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं, जिनमें डॉ. अशोक कुमार वर्मा, डॉ. अजय कुमार, डॉ. सचिन कुमार, डॉ. अनु कुमारी और डॉ. शशि भूषण प्रसाद शामिल रहे। इस दौरान लगभग 100 से 150 मरीजों का इलाज किया गया।
शिविर में गठिया, सायटिका, एनीमिया, मलेरिया, टाइफाइड, शुगर और बीपी जैसी बीमारियों की जांच और इलाज किया गया। साथ ही, मरीजों को उचित चिकित्सीय परामर्श दिया गया। विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की कि वे समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाएं और अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें।
गिरिडीह: बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान" के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज…
गिरिडीह – जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह द्वारा शनिवार को व्यवहार न्यायालय में परिवारिक वाद…
रांची: झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत अनुसूचित…
गिरिडीह: झारखंड में मैट्रिक परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने के बाद पूरे राज्य में…
गिरिडीह: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज टावर चौक में राज्य के मुख्यमंत्री…
गिरिडीह: श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।…