गिरिडीह जिले के पचंबा-जमुआ मुख्य मार्ग पर पर्साटांड़ मोड़ के पास रविवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। मृतक की पहचान पर्साटांड़ निवासी जानकी महली के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, जानकी महली शनिवार सुबह पचंबा स्थित एक मिका फैक्ट्री में काम करने के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। रविवार सुबह उनका शव सड़क किनारे पड़ा मिला।
घटना की सूचना पर पचंबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव मिलने की खबर सुनते ही परिजन भी वहां पहुंचे और दहाड़ मारकर रोने लगे। परिजनों के रोने से वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। हालांकि, मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
हमारा उद्देश्य जनता को विश्वसनीय और तथ्यात्मक जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सूचित और सशक्त हो सकें।
“खबरें, जो आपकी आवाज़ बनें”
गिरिडीह: बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान" के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज…
गिरिडीह – जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह द्वारा शनिवार को व्यवहार न्यायालय में परिवारिक वाद…
रांची: झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत अनुसूचित…
गिरिडीह: झारखंड में मैट्रिक परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने के बाद पूरे राज्य में…
गिरिडीह: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज टावर चौक में राज्य के मुख्यमंत्री…
गिरिडीह: श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।…